दिल्ली में सलमान खान हिट एंड रन जैसा केस, ऑडी कार ने 5 को कुचला, नशे में था ड्राइवर

दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया है। फिलहाल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट…

delhi news
विज्ञापन

दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया है। इस घटना में गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हादसे से पीड़ित ने बताया कि वो लोग सो रहे थे, जब रात करीब 1 बजे कार ने टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोग घायल हुए। उसकी पत्नी के कान में भी चोट आई। पीड़ित की मांग है कि ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस घटना की पीड़िता ने बताया कि कार ने हमें कुचल दिया। जिसमें वह, उसका पति और बच्चे घायल हो गए। इस हादसे के बाद महिला बेहोश हो गई थी। कई सालों से ये लोग फुटपाथ पर अपना बसेरा बना कर सो रहे हैं।

Advertisment

कब हुआ हादसा?

यह घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने, इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुई है। इस दुर्घटना में घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी लोग फुटपाथ पर सो रहे थे।

विज्ञापन

  • लाधी निवासी जिला अजमेर, राजस्थान, उम्र-40 साल
  • बिमला निवासी उपरोक्त उम्र, 8 साल
  • सबामी उर्फ चिरमा निवासी जिला अजमेर, राजस्थान, उम्र-45 साल
  • नारायणी निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र-35 साल
  • राम चंद्र निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 45 साल

चश्मदीद के बयान के मुताबिक, एक सफेद रंग की ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस घटना का आरोपी ड्राइवर उत्सव शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

इस घटना की जानकारी पुलिस को आस पास के लोगों ने दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में धुत था। काफी तेजी के साथ वह कार चलाकर आ रहा था। आरोपी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पुलिस जुटी रही है। उसकी कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं, इसके बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ