हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'नायक फिल्म की नायिका जैसा लगा...', जानें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसा क्यों कहा?

Rekha Gupta political journey: दिेल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो उन्हें नायक फिल्म की नायिका जैसा फील हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी दिल्ली का सीएम बनने के बारे में नहीं सोचा।

विज्ञापन
Rekha Gupta NAYAK movie reference

Rekha Gupta NAYAK movie reference: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें सीएम बनने के बाद नायक फिल्म की नायिका जैसा लग रहा है। सीएम ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगी कि यह सपने के सच होने जैसा है, या मैंने कोई सपना देखा था। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ मुझे सीएम नहीं बनाया है, बल्कि मुझे सीएम बनाकर पीएम ने देश की बेटियों को सम्मान दिया है।

इंडिया टुडे काॅन्क्लेव में शामिल हुईं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से जब यह पूछा गया कि नतीजों के बाद जब सीएम के नाम के तौर पर आपका नाम सामने आया तो क्या आपको हैरानी हुई थी। इस पर सीएम ने कहा कि यह मुझे नायक फिल्म की नायिका जैसा लग रहा था। सीएम ने आगे कहा कि मेरा सपना कभी भी दिल्ली का सीएम बनने का नहीं था। मैं अपने रास्ते पर चल रही थी। यह कोई लाॅटरी नहीं है। यह हमारे देश की महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मैं इसके लिए पीएम का धन्यवाद करती हूं। यह देश की बेटियों को एक मैसेज भी है।

ये भी पढ़ेंः ‘AAP के पार्षद खुद हमारे साथ..’ कम उम्र में CM बनने पर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?

विज्ञापन

टीम मोदी की तरह कर रहे काम

सीएम रेखा गुप्ता की नायक फिल्म की टिप्पणी को आप सरकार पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है। इस टिप्पणी के जरिए सीएम ने स्पष्ट कर दिया कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और पिछली सरकार की प्रशासनिक कमियों को सुधारने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के सभी विधायक और पूरी कैबिनेट दिल्ली के विकास के लिए टीम मोदी की तरह काम करेंगे।

ये भी पढ़ेंः महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये के साथ मिलेगी एक और सौगात, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

यह पद नहीं जिम्मेदारी

सीएम से पूछा गया कि इतने सारे वरिष्ठ नेताओं के बीच आपको सीएम चुना गया है, जबकि आप पहली बार विधायक बनी है, इस पर उन्होंने कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली की जनता और प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत जीत मिली है। अगर मेरी टीम से कोई और सीएम चुना जाता तो मैं भी कभी उस फैसले पर सवाल नहीं उठाती। मेरे लिए यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola