---विज्ञापन---

दिल्ली

महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये के साथ मिलेगी एक और सौगात, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

Delhi News : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये के साथ एक और बड़ा तोहफा मिलेगा।

Delhi News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार दिल्ली की महिलाओं को एक और सौगात देने वाली है। सीएम रेखा गुप्ता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को दो वादे पूरे करने जा रही हैं। पहला महिला समृद्धि योजना और दूसरा 500 रुपये में सिलेंडर है। इसे लेकर दिल्ली की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

दिल्ली की महिलाओं के लिए 8 मार्च से महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इसी दिन से गरीब महिलाओं को 500-500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलने लगेंगे। हालांकि, बाद में 500-500 रुपये सब्सिडी के रूप में खाते में वापस आ जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि होली-दिवाली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘ये विपश्यना नहीं, बल्कि भोग की वासना है’, दिल्ली BJP अध्यक्ष का अरविंद केजरीवाल पर तंज

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में किया था वादा

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि दिल्ली के गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर मिलेंगे। साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का भी वादा किया था। इसी क्रम में रेखा गुप्ता की सरकार भी आगे बढ़ रही है।

---विज्ञापन---

होली-दिवाली पर मिलेंगे फ्री सिलेंडर

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने भारी उलटफेर करते हुए 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और राजधानी में सरकार बनाई। बताया जा रहा है कि महिला दिवस पर इन दोनों योजनाओं की शुरुआत होगी, जिसका लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे और होली-दिवाली पर फ्री मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Mahila Samridhi Yojana: 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन कब से? जानें डिटेल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2025 03:33 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola