बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, इन 3 योजनाओं के लिए करोड़ों का आवंटन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। अभी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में बजट पेश कर रही हैं। 2025 में भाजपा सरकार 26 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। इस बजट में महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है।

Delhi Bugdet 2025
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में आज दिल्ली का बजट 2025-26 पेश किया जा रहा है। आज 11 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करना शुरू किया है। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी दी गई थी। इस बजट में रेखा गुप्ता ने कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को तोहफा देते हुए महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ का आवंटन करने का ऐलान भी किया है। इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भी ऐलान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार झुग्गी बस्तियों में, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए भी समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी।

महिला समृद्धि योजना पर बड़ा ऐलान

बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने खुद को ‘दीदी रेखा’ बताया। उन्होंने महिलाओं का इंतजार खत्म करते हुए कहा कि ‘महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रस्तावित प्रावधान है। सीएम ने आगे कहा कि ‘हमारी सरकार झुग्गी बस्तियों में, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।’

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद पोषण से जुड़ी जरूरतों और मजदूरी के नुकसान को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) दिल्ली में लागू करने जा रहे हैं। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को डीबीटी मोड के जरिए सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान है, जिसके तहत महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे

दिल्ली के बजट में महिलाओं के लिए कई ऐलान किए गए हैं, जिसमें से एक 50 हजार अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का ऐलान भी शामिल है। इससे दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

इसके अलावा, बजट में कई और बड़े ऐलान किए गए। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने संकल्प पत्र में किए गए आयुष्मान भारत योजना के वादे को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया था, जिसे जल्द ही दिल्ली में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत 10 लाख तक का  इंश्योरेंस दिया जाएगा, जिसके लिए 147 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं, आरोग्य आयुष मंदिर के लिए 320 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ