Delhi BJP New CM: 20 फरवरी को शाम की बजाय सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण, झुग्गी वालों को भी न्यौता

Delhi BJP New CM: दिल्ली में शपथ ग्रहण की तारीख स्पष्ट हो चुकी है, हालांकि अभी तक सीएम पद का ऐलान नहीं होने से हर कोई कयास लगा रहा है। इस बीच बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 250 झुग्गी वालों को स्पेशल न्यौता दिया है।

Delhi BJP New CM

Delhi BJP New CM

विज्ञापन

Delhi CM Oath Ceremony 2025: दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? इसका जवाब अगले कुछ घंटों में पूरे देश को मिल जाएगा। 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम ऐलान हो जाएगा। इस बीच शपथ ग्रहण का समय बदला गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में अब शाम साढ़े 4 बजे की बजाय सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। ये बदलाव क्यों किया गया है? इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर है कि दिल्ली सीएम के शपथ समारोह में 250 से झुग्गी वालों को भी न्यौता दिया गया है। इससे पहले जब पहली बार केजरीवाल ने शपथ ली थी उस समय भी ऑटो वालों और झुग्गी वालों को विशेष न्यौता दिया गया था।

शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में 3 मंच बनाए जा रहे हैं। समारोह में 20 राज्यों के सीएम, सेलिब्रिटी, उद्योगपति और संत शामिल होंगे। आम लोगों के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। वहीं अब दिल्ली के सीएम के लिए 10 दिन में 15 नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच दिल्ली सीएम के रेस में दो चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा है। इसमें रेखा गुप्ता और विजेंद्र गुप्ता का नाम आगे चल रहा है।

विज्ञापन

ये दो नाम सबसे आगे

विजेंद्र गुप्ता 2015 और 2020 के बाद लगातार तीसरी बार 2025 में भी विधायक बने हैं। इससे पहले वे दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे डीयू में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं रेखा गुप्ता पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनी हैं। इससे पहले वह दो चुनाव हार चुकी है। इसके अलावा वह 2 बार पार्षद भी रह चुकी हैं। राजधानी में आरएसएस की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता भी डीयू छात्रसंघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं।

सीएम पद के लिए ये दावेदार

इन दोनों के अलावा एक और नाम की चर्चा है वो है करनैल सिंह। करनैल सिंह पीएम मोदी के करीबी हैं। उन्होंने शकुर बस्ती से आप के सत्येंद्र जैन को बड़े अंतर से हराया है। करनैल सिंह दिल्ली के सबसे अमीर विधायक हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 282 करोड़ की संपत्ति हैं। इन तीनों के अलावा प्रवेश वर्मा, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, शिखा राॅय, सतीश उपाध्याय का नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

आज आलाकमान तय करेगा नाम

इस बीच आज बीजेपी आलाकमान सीएम के नाम पर फैसला कर सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह आज पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते है। वहीं वीरेंद्र सचदेवा और तरुण चुघ आज दोपहर में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ