हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Elections: वो 12 सीटें, जिन पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर बीजेपी में फंसा पेंच

Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की 58 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अब 12 सीटें बची हैं, जिन पर कैंडिडेट्स घोषित किए जाने बाकी हैं। इन सीटों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी ने अब तक दो सूचियों में 58 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। पहली सूची 4 जनवरी को जारी की गई थी, जिसमें 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। दूसरी लिस्ट 11 जनवरी को जारी की गई है। इस सूची में भी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी अब बची 12 सीटों पर मंथन कर रही हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस से आए नीरज बसोया पर दांव, करावल नगर से मौजूदा विधायक का टिकट कटा; BJP की दूसरी लिस्ट के क्या मायने?

इन सीटों में बुराड़ी, बवाना, वजीरपुर, दिल्ली कैंट, देवली, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, बाबरपुर, गोकलपुर और मुस्तफाबाद शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सीटों पर 2 से 3 लोग दावेदार बताए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 48 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 22 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम को लेकर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात को 41 प्रत्याशियों के चयन को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। सभी सीटों पर चर्चा नहीं होने के बाद मामले को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया था। शनिवार को हुई सीईसी की बैठक में 29 नए नामों पर सहमति बनी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 तय की गई है। दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी तक है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?

विज्ञापन

इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी

  1. बुराड़ी
  2. वजीरपुर
  3. दिल्ली कैंट
  4. देवली
  5. संगम विहार
  6. ग्रेटर कैलाश
  7. त्रिलोकपुरी
  8. शाहदरा
  9. बाबरपुर
  10. गोकलपुर
  11. मुस्तफाबाद
  12. बवाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola