हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Elections: 19 फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, किस पार्टी के ज्यादा; किसके कम?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। इस बार 19 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनावी हलफनामे में प्रत्याशियों ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 19 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक एडीआर में यह जानकारी सामने आई है। पिछले विधानसभा चुनाव में 20 फीसदी उम्मीदवार ऐसे थे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। ऐसे में इस बार एक फीसदी उम्मीदवार कम हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, इस बार 699 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इस बार 12 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 5 साल या इससे अधिक सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार

पिछली बार 15 फीसदी उम्मीदवार ऐसे थे, जिनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज थे। कई उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में मर्डर, हत्या प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज होने की जानकारी दी है। इस बार 13 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ महिलाओं ने केस दर्ज करवा रखे हैं। दो उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के मामले में दर्ज हैं। 5 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या प्रयास के मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी की बात करें तो 63 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 41 फीसदी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। कांग्रेस के 41 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इनमें 19 फीसदी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

8 फरवरी को आएंगे नतीजे

हलफनामे के मुताबिक बीजेपी के 29 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें 13 फीसदी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा चुनाव मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, मायावती की बसपा और अजित पवार की एनसीपी ने भी कैडिडेट्स उतारे हैं। बीजेपी ने एक-एक सीट जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा को दी है।

यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola