Delhi News: दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में झुग्गियों पर की जा रही बुल्डोजर की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को गरीब विरोधी बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आने वाले 29 जून को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के झुग्गीवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी और उनकी आवाज बुलंद करेगी। सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गीवासियों को हर हाल में इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की है। इसमें पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अपने वादे के मुताबिक भाजपा सरकार पहले इन गरीबों को ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ दें, उसके बाद इनके घरों पर बुल्डोजर चलाएं।
बुल्डोजर से साफ की जा रही झुग्गियां
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को बुल्डोजर से साफ किया जा रहा है। बवाना के रोहिणी सेक्टर 22 में एक झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर था। एक माह पहले सुबह करीब 11 बजे उस झुग्गी में आग लग जाती है। उस आग में दो मासूम बच्चे जिंदा जलकर मर गए। जनता को उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार से कोई मंत्री, मुख्यमंत्री आएगा और उन्हें आश्वासन देगा, लेकिन कोई नहीं आया। शाम को हम लोग उस झुग्गी में पहुंचे तो झुग्गीवालों ने बताया कि उनके पास भाजपा का स्थानीय विधायक, मंत्री कोई नहीं आया।
झुग्गी में आग से बच्चे की मौत
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस समय झुग्गी में आग लगी थी, उसी वक्त बवाना में ही थोड़ी दूरी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और मंत्री प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहे थे। लेकिन कोई झुग्गीवालों का हाल पूछने नहीं गया। मां-बाप रो-रोकर बता रहे थे कि पिता कूड़ा बिनने चला गया और मां कोठी में काम करने चली गई। चार साल का बच्चा घर में अकेला था। आग लगने पर वह बच्चा कूलर में छिप गया और जैसे बैठा था, वैसे ही जलकर मर गया।
सभी झुग्गीवालों को भगाने का काम
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो दिन बाद वहां बुल्डोजर बुलवाया और सारी झुग्गियों को साफ करके वहां रह रहे सभी झुग्गीवालों को भगा दिया। इसलिए यह शक होता है कि पता नहीं झुग्गी में आग किसने लगवाई थी? किसने षड़यंत्र किया था? पहले झुग्गी में आग लगती है और उसके बाद सरकार ने बुल्डोजर से सबकुछ साफ करके वहां से भी उन्हें भगा दिया। इसी तरह मद्रासी कैंप को उजाड़ दिया गया। 40-50 साल पहले तमिलनाडु से लोग आकर बसे थे। बहुत सारे लोगों की पैदाइश मद्रासी कैंप की है। उनके दादा-दादी पहले आए थे। सरकार ने मद्रासी कैंप की लगभग 800 झुग्गियों को उजाड़ दिया।
जहां झुग्गी-वहां मकान का वादा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ के हर जगह कार्ड बांट दिए। मद्रासी कैंप में रहने वाले सभी लोगों के पास कार्ड है। कार्ड पर उनका नाम और झुग्गी नंबर लिखा हुआ है। कार्ड पर लिखा है कि मोदी जी की गारंटी, जहां झुग्गी-वहां मकान। इसलिए अब वक्त हम सबको एक होने का है। हम सबको एक होना है और आवाज उठानी है। दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। अगर ये लाखों लोग अपनी पर आ जाएंगे और मिलकर आवाज उठाएंगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली के अंदर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। सभी झुग्गीवालों को एक करेगी और 29 जून रविवार को सुबह 10 बजे सभी लोग एक होकर जंतर मंतर पर जाकर अपनी आवाज उठाएंगे।
यह भी पढ़ें: तापमान 45 डिग्री के पार, रेड अलर्ट जारी, जानें दिल्ली NCR में कब होगी बारिश?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खिलाफत
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब झुग्गीवासियों के ऊपर लगातार बुल्डोजर चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। भाजपा का साफ वादा था कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। झुग्गीवालों को बिना मकान दिए, सरकार उनके मकान नहीं तोड़ सकती है। मकान देने के लिए देश का कोई कोर्ट सरकार को मना नहीं कर रहा है। दिल्ली सरकार कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही है। इसी भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर संसद में कानून पास किया था। झुग्गी तोड़ने के आदेश के खिलाफ कानून लाने से भाजपा को कौन रोक रहा है? भाजपा कोर्ट के आदेश की आड़ में झुग्गी उजाड़ रही है। सरकार पहले मकान दे, फिर झुग्गी उजाड़े। दिल्ली के झुग्गीवालों ने फैसला किया है कि 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर अपनी आवाज उठाएंगे और भाजपा की केंद्र व दिल्ली सरकार की सच्चाई पूरे देश को बताएंगे।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
10 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
18 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines