News24 हिंदी
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
IMD Red Alert : देश की राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है और आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए अपने ऑरेंज अलर्ट को संशोधित कर रेड कर दिया है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भी तपती गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 44 से 45 डिग्री और 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। आईएमडी ने कहा कि तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : 48 डिग्री के करीब तापमान, 70 किमी से आएगी आंधी, जानें कहां पड़ेगी गर्मी तो कहां होगी बारिश
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग सबस्टेशन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और आयानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर 11-12 जून को रेड अलर्ट है। इसके बाद 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली एनसीआर में 13-14 जून को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। 40-50 किमी से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। गर्म और उमस भरे मौसम रहने के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें : चल रही आंधी, तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।