---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

DDA: आज खत्म हो जाएगी ‘सस्ते फ्लैट’ वाली योजना, जानें किस समय तक सकते हैं बुकिंग?

दिल्ली में अगर सस्ता फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो केवल आज का ही दिन बाकी है, क्योंकि आज DDA की दो स्कीम के लिए बुकिंग बंद कर दी जाएगी। अगर आपने इन स्कीम्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो आज ही बुकिंग कर लें।

---विज्ञापन---

दिल्ली विकास प्राधिकरण की दो स्कीम आज बंद होने जा रही हैं। इन स्कीम्स में अलग-अलग वर्गों के लिए फ्लैट निकाले गए हैं। EWS, LIG, MIG और HIG वर्गों के फ्लैट्स के रेट भी अलग रखे गए हैं। सबका घर आवास योजना 2025 और श्रमिक आवास योजना 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन तो बहुत पहले ही बंद किए जा चुके हैं, लेकिन अब बुकिंग भी बंद होने जा रही है। दिल्ली में घरों की बढ़ती मांग को देखते हुए DDA ने इन दोनों स्कीम्स की तारीख को बढ़ा दिया था। जानिए कहां पर कितने लाख में फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।

क्या है प्राधिकरण की स्कीम?

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए साल पर तीन नई स्कीम निकाली। जिसमें EWS, LIG, MIG और HIG वर्गों के लोग फ्लैट खरीद सकते हैं। पहले इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई थी, लेकिन प्राधिकरण ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए लोगों को एक और मौका दिया, जिससे वह सस्ते फ्लैट्स खरीद सकें। दरअसल, प्राधिकरण ने तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लोगों की मांग को देखते हुए लिया था। 31 मार्च तक जो लोग बुकिंग नहीं कर पाए थे, वे अब 30 अप्रैल की 30 की आधी रात तक कर सकते हैं। इसके लिए दोबारा बुकिंग प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली के इस इलाके में मिलेगा 8 लाख का फ्लैट, DDA की स्कीम में 5 दिन और

8 लाख से शुरू हो रही कीमत

दोनों स्कीम के तहत EWS, LIG, MIG वर्गों के लिए निकाले गए हैं। इन फ्लैट्स को सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम में निकाला गया है। इसके अलावा, श्रमिक आवास योजना 2025 के में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इस स्कीम में कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स, कैब ड्राइवर्स, पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत रजिस्टर्ड, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं, वॉर विडो, एक्स सर्विस मैन, दिव्यांग, SC और ST वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। इन दोनों स्कीम के तहत फ्लैट्स की कीमत 8 लाख रुपये से 24 लाख रुपये तक तय की गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में घर खरीदने का सपना होगा पूरा! PDA शुरू करेगा नई स्कीम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

First published on: Apr 30, 2025 08:17 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola