Delhi Satya Niketan Building Collpase: पकड़ा गया इमारत का मालिक हरिराम बंसल, पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे का आरोपी हरिराम बंसल सोमवार को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी में धर दबोचा.

Delhi Satya niketan building owner arrested

सत्य निकेतन इमारत का मालिक पकड़ा गया (Photo: ANI)

विज्ञापन

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे का आरोपी हरि राम बंसल सोमवार को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी में धर दबोचा. हरिराम के साथ-साथ उनके पत्नी और बच्चे को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. हरि राम बंसल गुरुग्राम में रहता था और रविवार को हुए इमारत हादसे के बाद से ही फरार था. आपको बता दें कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की वजह से अब तक 7 की मौत हो गई है और 12 लोगों को रेसक्यू किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: मुंडका, ओल्ड राजेंद्र नगर और अब सत्य निकेतन… हादसों का शहर बनी दिल्ली; 5 साल में दर्जनों मौतों के बाद भी क्यों नहीं जागा सिस्टम?

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने जी जान लगा दी. दिल्ली पुलिस ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई. इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल थे. हर टीम की अगुवाई एडिशनल DCP रैंक के एक अफसर ने की. दिल्ली पुलिस ने हरिराम को ढूंढ निकालने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की.

MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड

वहीं, सत्य निकेतन इमारत हादसे पर बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने साउथ जोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, ये अधिकारी हैं-
-राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
-रणवीर सिंह, SE, साउथ जोन
-ललित कुमार गोयल, EE (बिल्डिंग), साउथ जोन
-सुनील चौहान, AE (बिल्डिंग), साउथ जोन
-आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse Updates: सत्य निकेतन हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ