दिल्ली एयरपोर्ट पर देश के पहले एलिवेटेड टैक्सी-वे रनवे की शुरुआत, जानें क्या है इसका फायदा?

Delhi Airport: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के तीसरे चरण का उद्घाटन किया। इसके तहत एयरपोर्ट पर चौथे रनवे की शुरुआत की गई और देश के पहले एलिवेटेड टैक्सी वे ( ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी वे) का शुभारंभ किया गया।एलिवेटेड टैक्सी वे पर […]

---विज्ञापन---

Delhi Airport: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के तीसरे चरण का उद्घाटन किया। इसके तहत एयरपोर्ट पर चौथे रनवे की शुरुआत की गई और देश के पहले एलिवेटेड टैक्सी वे ( ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी वे) का शुभारंभ किया गया।

एलिवेटेड टैक्सी वे पर यात्री विमान का परिचालन शुरू

अब एलिवेटेड टैक्सी वे पर यात्री विमान का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इस एलिवेटेड टैक्सी वे को ‘आईजीआई ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी वे’ का नाम दिया गया है। इससे विमानों की आवाजाही T1 से T3 पर की जा सकेगी। यह एलिवेटेड टैक्सी-वे 2.1 किलोमीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 202 मीटर की है।

DIAL ने करवाया निर्माण

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इसका निर्माण करवाया है। इसे 8 मीटर ऊचे पुल पर बनाया गया है। जिसका आधार 156 चौड़े खंभों पर टिका है। इसके निर्माण में 590 स्टील के गार्डर का उपयोग किया गया है। जिनमें से प्रत्येक का वजन 90 मीट्रिक टन है।

40 मिनट बचेंगे

इस एलिवेटेड टैक्सी वे से उड़ानों के संचालन में देरी की समस्या से निजात मिलेगी। इससे टर्मिनल-1 के हवाई जहाज़ को टर्मिनल-3 के पास के रनवे पर उतारा जा सकेगा। अब तक विमान को ज़मीन पर 9 किलोमीटर चल कर अपने टर्मिनल पर जाना पड़ता है। जिसमें 60 मिनट तक का समय लगता था। अब एलिवेटेड टैक्सी वे बन जाने से ये दूरी सिर्फ़ 2 किलोमीटर की रह गई है जिससे क़रीब 20 मिनट में ही विमान अपने टर्मिनल तक पहुंच जाएगा।

First published on: Jul 14, 2023 08:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें