Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई। सीएम योगी ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल यमुना में स्नान करेंगे। इन्होंने यमुना को नाले में बदल दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की धरती पर इस सदी का भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। 13 जनवरी से 23 जनवरी तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी, कहीं गंदगी नजर नहीं आएगी। अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। यूपी के मंत्रियों ने बुधवार को एक साथ डुबकी लगाई।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal ने मिडिल क्लास के लिए किया बड़ा ऐलान, केंद्र के सामने रखी 7 पॉइंट्स की मांग
दिल्ली की सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी : सीएम योगी
उन्होंने आगे कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज जाकर स्नान करेंगे। अगर उनमें नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने यमुना नदी को गंदे नाले में बदलने का पाप किया है। दिल्ली में सड़कें, सीवर, स्वच्छता और पेयजल की सुविधाएं नहीं हैं। ये बुनयादी सुविधाएं हैं, जिस पर सभी नागरिकों का अधिकार है। एक दशक पहले सुविधा देखने के लिए देश के लोग दिल्ली आते थे, लेकिन आज क्या स्थिति है। सड़कों पर सीवर का पानी बह रहा है। पेयजल का भी भीषण संकट आने वाला है।
क्या यमुना में स्नान करेंगे केजरीवाल? : यूपी सीएम
उन्होंने कहा कि अगर वे एक मुख्यमंत्री के तौर पर और अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज में संगम में डुबकी लगा सकते हैं तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ यमुना में जाकर स्नान कर सकते हैं?
नमामि गंगे परियोजना में केजरीवाल ने सहयोग नहीं किया : योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि दिल्ली में आज यह पता ही नहीं चलता कि सड़क पर गड्ढा है या सड़क गड्ढे में है। सफाई की हालत इतनी दयनीय है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के पापों का खामियाजा मथुरा, वृंदावन के श्रद्धालुओं और संतों को भी भुगतना पड़ रहा है। जब भी नमामि गंगे परियोजना के तहत सफाई की बात आई तो अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सहयोग नहीं किया।
यह भी पढ़ें : Delhi Election: ‘गुंडागर्दी पर उतरे बिधूड़ी के भतीजे’; केजरीवाल और CM आतिशी भाजपा पर भड़के
‘2020 के दंगे में आप के पार्षदों और विधायकों की संलिप्तता’
सीएम योगी ने आगे कहा कि 2020 में दिल्ली में दंगे कराए गए और इस पूरी साजिश में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और उनके विधायकों की संलिप्तता सामने आई। वे लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ विश्वासघात कर सकता है, वह जनता के साथ भी विश्वासघात करने में माहिर होगा। वे देश के साथ-साथ लोगों के साथ भी विश्वासघात कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines