---विज्ञापन---

Delhi Election: ‘गुंडागर्दी पर उतरे बिधूड़ी के भतीजे’; केजरीवाल और CM आतिशी भाजपा पर भड़के

Arvind Kejriwal CM Atishi Press Conference: दिल्ली CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर सवाल उठाए हैं। आतिशी ने जहां कालकाजी से भाजपा विधायक रमेश बिधूड़ी पर भतीजे के जरिए गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए, वहीं केजरीवाल ने भी निशाना साधा।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal CM Atishi Press Conference: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी रण में आजकल जुबानी जंग चल रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। आए दिन अरविंद केजरीवाल और आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर हमलावर हैं। चुनावी रैलियों में भी अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा को टारगेट कर रहे हैं। आज भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी कालकाजी में चुनाव लड़ रहे हैं, तबसे कालकाजी में गुंडई चल रही है। भाजपा वाले सरेआम गुंडागर्दी करने पर आ गए हैं। रमेश बिधूड़ी के भतीजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं, प्रचार सामग्री छीन रहे हैं, जला रहे हैं। ऐसे कई मामले पीछे कई दिनों में देखने को मिल चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपाइयों की गुंडागर्दी पर सवाल उठाए और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारियों की मांग की।

---विज्ञापन---

 

बिधूड़ी के लोगों पर AAP वर्करों को धमकाने के आरोप

CM आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी में गुंडागर्दी और दहशत का माहौल बनाया हुआ है। 15 जनवरी को गिरी नगर में भाजपा का पटका पहने हुए लोग आए और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पर्चे छीनकर ले गए। उन्होंने पर्चों को जला दिया। 19 जनवरी को रमेश बिधूड़ी ने हमारी कार्यकर्ता को धमकी दी। उन्होंने फोन पर कहा कि 8 फरवरी के बाद केस करवाऊंगा। 20 जनवरी को नवजीवन के कैंप में भाजपा की टीम ने कई बच्चों को भाजपा वाले स्टीकर लगाए थे। जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑब्जेक्शन किया तो उन्होंने गाली गलौज की। रमेश बिधूड़ी के भतीजे मनीष बिधूड़ी ने AAP के कार्यकर्ता से कहा कि घर बैठ जाओ, वर्ना हाथ पैर तोड़ देंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कैबिनेट से इस्तीफा देने की खबरों पर बोले जीतन राम मांझी? बयान का गलत मतलब

दिल्ली पुलिस दे रही भाजपा की गुंडागर्दी को सरंक्षण

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह की हिंसा भाजपा फैला रही है, उसकी खबरें पूरी दिल्ली सेआ रही हैं। मेरी खुद की विधानसभा में यह हो रहा है। कोई दल या शख्स हिंसा तब करता है, जब कोई यह सोचता है कि अहिंसक तरीके से जीतना मुश्किल है। पूरी दिल्ली में भाजपा अपनी ऐतिहासिक हार की तरफ बढ़ती जा रही है, इसलिए बौखला गई है। अमित शाह ने भाजपा की डूबती नैया को बचाने के लिए कमान संभाल ली है। दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था से हटा लिया गया है और भाजपा के प्रचार में लगा दिया गया है। अब दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों को गुंडागर्दी करने का संरक्षण दे रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फ्री एजुकेशन, स्कॉलरशिप-स्टाइपेंड…दिल्ली के लिए BJP ने खोला वादों का पिटारा; जानें भाजपा के संकल्प पत्र में क्या-क्या?

First published on: Jan 22, 2025 10:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola