---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Arvind Kejriwal рдиреЗ рдорд┐рдбрд┐рд▓ рдХреНрд▓рд╛рд╕ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХрд┐рдпрд╛ рдмрдбрд╝рд╛ рдРрд▓рд╛рди, рдХреЗрдВрджреНрд░ рдХреЗ рд╕рд╛рдордиреЗ рд░рдЦреА 7 рдкреЙрдЗрдВрдЯреНрд╕ рдХреА рдорд╛рдВрдЧ

Delhi AAP Manifesto for Middle Class: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ 2025 рдХреЗ рдорджреНрджреЗрдирдЬрд░ AAP рдиреЗ рдирдпрд╛ рдореИрдирд┐рдлреЗрд╕реНрдЯреЛ рдЬрд╛рд░реА рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдЪреБрдирд╛рд╡реА рдШреЛрд╖рдгрд╛ рдкрддреНрд░ рдореЗрдВ AAP рдиреЗ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреЗ рдорд┐рдбрд┐рд▓ рдХреНрд▓рд╛рд╕ рдкрд░рд┐рд╡рд╛рд░реЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХреЗрдВрджреНрд░ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдХреЗ рд╕рд╛рдордиреЗ 7 рдкреЙрдЗрдВрдЯреНрд╕ рдХреА рдорд╛рдВрдЧ рд░рдЦреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi AAP Manifesto for Middle Class: दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजधानी का राजनीति पारा भी आसमान छूने लगा है। दिल्ली के लोगों का दिल जीतने के लिए सभी पार्टियों ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की फ्री स्कीमों को कॉपी करते हुए BJP ने भी अपने संकल्प पत्र में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया था। वहीं अब AAP का अगला निशाना दिल्ली के मिडिल क्लास परिवारों पर है।

वोटबैंक-नोटबैंक के बीच पिस रहा मिडिल क्लास

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि बाकी पार्टियों ने धर्म और जाति के आधार पर अपने वोटबैंक बांट रखे हैं। वोटबैंक और नोटबैंक के बीच एक बहुत बड़ा वर्ग पिस कर रह गया है। वो है भारत का मिडिल क्लास वर्ग। आजाद भारत के 75 सालों में एक के बाद एक कई सरकारें आईं और सभी ने मिडिल क्लास के लोगों को निचोड़ कर रखा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- CM आतिशी के पेरेंट्स ने की अफजल गुरु को बचाने की कोशिश… Ramesh Bidhuri ने फिर दिया विवादित बयान

सरकार से नहीं मिलती मदद

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाखों करोड़ों की संख्या में मिडिल क्लास के लोग टैक्स भरते हैं और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता। इस मिडिल क्लास में लाखों लोग शामिल हैं। उनके कोई बहुत बड़े सपने नहीं होते। वो बस अच्छी नौकरी, घर और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहते हैं। इसके लिए वो दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिलती।

---विज्ञापन---

टैक्स ने तोड़ी मिडिल क्लास की कमर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर यह मिडिल क्लास लोग साल में 10-12 लाख रुपए कमाते हैं तो उनपर कई सारे टैक्स लगा दिए जाते हैं। सारे टैक्स मिलाने के बाद मिडिल क्लास लोगों की 50% आमदनी सरकार के पास चली जाती है। आलम यह है कि फैमिली प्लानिंग एक फाइनेंशियल मुद्दा बन गया है। यही वजह है कि कई लोग देश छोड़कर जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

शिक्षा को दिल्ली सरकार ने बनाया बेहतर

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मेरा मानना है मिडिल क्लास सिर्फ शिक्षा से आगे बढ़ सकता है। इसलिए हमारी सरकार बनने के बाद शिक्षा का बजट 5000 करोड़ से बढ़ाकर 10000 करोड़ कर दिया गया और आज यह 16000 करोड़ रुपए है। हमने सरकारी स्कूलों को काफी बेहतर बना दिया है। 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने पर भी कैप लगा दिया है।

---विज्ञापन---

केजरीवाल का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद हम संजीवनी योजना लागू करेंगे। इसके तहत सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में सीनियर सिटीजन्स को फ्री में इलाज मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास से वादा करते हुए कहा कि सड़क से लेकर संसद तक आम आदमी पार्टी के लोग मिडिल क्लास की आवाज बनेंगे। AAP के सांसद मिडिल क्लास की गूंज अब संसद में उठाएंगे।

केजरीवाल की 7 पॉइंट डिमांड

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के आगामी बजट में 7 पॉइंट की डिमांड रखी है।

---विज्ञापन---

1. देश की शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 7% किया जाए। पूरे देश में प्राइवेट स्कूल की फीस पर लगाम लगाई जाए।

2. उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।

---विज्ञापन---

3. हेल्थ का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए।

4. इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।

---विज्ञापन---

5. आवश्यक वस्तुओं (Essential Goods) से GST खत्म किया जाए।

6. वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए मजबूत रिटायरमेंट योजना बनाई जाए और देश भर के सभी अस्पतालों में उन्हें फ्री इलाज की सुविधा मिले।

---विज्ञापन---

7. बुजुर्गों को पहले रेलवे में 50% की छूट मिलती थी, जिसे बंद कर दिया गया। इसे फिर से शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें- 3 साल में दिया इस्तीफा, फिर कभी नहीं मिली सत्ता, जवान बेटे की मौत से लगा सदमा; दिल्ली के पहले CM का किस्सा

---विज्ञापन---

First published on: Jan 22, 2025 12:14 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola