Chhath 2025 Traffic Advisory: छठ पूजा के दौरान दिल्ली और नोएडा में 2 दिन 27 और 28 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इसके लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों से एडवाइजरी का पालन करके ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई है. घाटों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कालिंदी कुंज, कुलेशरा और हरनंदी नदी समेत कई घाटों के पास रूट डायवर्ट किए जाएंगे, लेकिन ट्रैफिक एडवाइजरी से इमरजेंसी व्हीकल्स को छूट मिलेगी और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: ‘बिहार की कोकिला’ शारदा सिन्हा के 5 सुपरहिट छठ गीत, जिनके बिना अधूरा है महापर्व
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, यमुना नदी पर कालिंदी कुंज, हरनंदी नदी पर कुलेशरा के अलावा चोटपुर, बहलोपुर और नोएडा स्टेडियम के पास बने घाटों तक जाने वाली सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा. DCP ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि छठ पर्व के दौरान आवाजाही करते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर या आपातस्थिति में हेल्पलाइन नंबर 99710-09001 पर कॉल करें. जहां-जहां घाट बने हैं, वहां-वहां सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगा, इसलिए लोगों से अपील है कि वे डायवर्ट किए गए रूट पर जाने से बचें.
यह भी पढ़ें: छठ पूजा को लेकर दिल्ली में बड़ा ऐलान, पहली बार मिलेगी डेढ़ दिन की छुट्टी, 1000 से ज्यादा होंगे घाट
2 दिन डायवर्ट रहेंगे यह सभी रूट?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ भेजा जाएगा. यहां से ट्रैफिक DND और चिल्ला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा. सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर तक जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ भेजा जाएगा, जहां से ट्रैफिक DND और चिल्ला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा.
सूरजपुर से कुलेशरा तक जाने वाली गाड़ियों को कच्ची सड़क पर बने चौराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की तरफ भेजा जाएगा, जो बिसरख गोलचक्कर से होते हुए आगे जाएगा. सोरखा और बिसरख से आने-जाने वाले ट्रैफिक को ककराला से डायवर्ट किया जाएगा. किसान चौक से पर्थला जाने वाली गाड़ियों को सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो बिसरख होते हुए पर्थला पहुंचेगा. पर्थला से किसान चौक तक जाने वाले रूट को सोरखा और बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
5 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
9 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
10 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines