Chatori Rajani Jain Post : देश की मशहूर फूड कंटेंट क्रिएटर में से एक रजनी जैन के नए पोस्ट ने उनके फैंस की आंखें नम कर दीं। दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘चटोरी रजनी’ के नाम से मशहूर रजनी जैन ने मंगलवार को पोस्ट कर अपने बेटे तरण जैन की मौत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में 17 फरवरी को उनके बेटे तरण जैन की मृत्यु हो गई।
चटोरी रजनी और उनके पति संगीत जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि एक टूटे हुए दिल के साथ हम असहनीय समाचार साझा करते हैं कि हमारे प्यारे रत्न और बेटे तरण जैन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। शोक सभा आज यानी 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘बारात-मंडप तैयार, लेकिन दूल्हा का पता नहीं’, दिल्ली CM के ऐलान पर गोपाल राय का BJP पर तंज
फैंस ने जताया दुख
फैंस ने चटरी रजनी के इस पोस्ट पर दुख जताया। किसी ने कहा कि यह अविश्वसनीय है तो किसी ने कहा कि शॉकिंग न्यूज है। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। कुछ फैंस ने कहा कि यह पब्लिसिटी स्टंट है।
चटोरी रजनी कौन हैं?
चटोरी रजनी को रजनी जैन के नाम से भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी कुकिंग सामग्री के लिए फेसम हैं। उनके वीडियो, खासकर उनके पति के लंच बॉक्स को दिखाने वाले वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। चटोरी रजनी के वीडियो हमेशा ‘आज मेरे हसबैंड के लंच बॉक्स में क्या है’ से शुरू होते थे और अब ये अपने आप में एक सीरीज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को केस चलाने की दी मंजूरी
मशहूर फूड व्लॉगर चटोरी रजनी का बेटा अक्सर वीडियो में नजर आता था। वह भी मां के साथ खाना पकाने से जुड़ा होता था। तरण जैन को आखिरी बार 5 फरवरी को चटोरी रजनी के एक रील में देखा गया था। चटोरी रजनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब हैंडल पर 3,70,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines