मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को केस चलाने की दी मंजूरी

Satyendra Jain News : दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रपति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमित दे दी।

Satyendra Jain

Satyendra Jain

Satyendra Jain News : दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका लगा। अब मनी लॉन्डिंग मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। इसे लेकर राष्ट्रपति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को केस चलाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलेगा। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। अब उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलेगा।

विज्ञापन

2022 में गिरफ्तार हुए थे सत्येंद्र जैन

आपको बता दें कि हवाला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2022 के मई महीने में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। जब सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हुए थे, तब वे दिल्ली सरकार में मंत्री थे और उनके पास स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य मंत्रालय थे। वे इस वक्त जमानत पर हैं। ED ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

विज्ञापन

2017 में सामने आया था मामला

सबसे पहले साल 2017 के अगस्त महीने में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दिसंबर 2018 में जांच एजेंसी ने आरोपपत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ