'बारात-मंडप तैयार, लेकिन दूल्हा का पता नहीं', दिल्ली CM के ऐलान पर गोपाल राय का BJP पर तंज

Gopal Rai On Delhi BJP CM Announcement : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया।

AAP leader Gopal Rai

आप नेता गोपाल राय ने बीजेपी पर साधा निशाना।

Gopal Rai On Delhi BJP CM Announcement : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बारात और मंडप तैयार है, लेकिन दूल्हा का पता नहीं है।

विज्ञापन

आप नेता गोपाल राय ने दिल्ली सीएम की घोषणा की देरी पर कहा कि इस देश में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें बनी हैं, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि बारात तैयार है, मंडप भी तैयार है, लेकिन दूल्हा कौन होगा, ये किसी को पता नहीं है। बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है या फिर कोई बड़ा राज है, जिसे वो छुपा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम तौर पर परंपरा रही है कि चुनाव के बाद जो भी पार्टी सत्ता में होती है, वो अपने विधायक दल की बैठक करती है, बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाता है, जो मुख्यमंत्री पद का दावेदार होता है। वो अपनी दावेदारी पेश करता है, उसके बाद शपथ की तारीख दी जाती है और तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यहां तो सारी तैयारियां पहले से ही हो रही हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ