दिल्ली से पुणे जा रही थी फ्लाइट, टेकऑफ से पहले मिली बम की सूचना, फिर क्या हुआ...
Edited By Amit Kasana

SpiceJet
Edited By Amit Kasana

SpiceJet
नई दिल्ली: दिल्ली से पुणे जाने वाले स्पाइसजेट की फ्लाइट में गुरुवार रात बम होने की सूचना मिली है। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। पुलिस, सीआरपीएफ, खोजी कुत्ते समेत अन्य बचाव दल ने पूरे विमान की जांच की। जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर सबने राहत की सांस ली।
SpiceJet Delhi-Pune flight's departure delayed after bomb threat
Read @ANI Story | https://t.co/Gz8ZC2jRs7#spicejet #bombthreat #DelhiPuneflight pic.twitter.com/QQtwRmzA5W
— ANI Digital (@ani_digital) January 12, 2023
हालांकि इस सब में उड़ान रवाना होने में लेट हो गई है। आईजीआई थाना पुलिस के मुताबिक विमान विमान में बम होने की सूचना मिली थी। जांच में कुछ नहीं मिला है। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान रवाना किया जाएगा। बताया जा रहा है कि टेकऑफ से ठीक पहले ही फ्लाइट में बम की किसी ने सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस और दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी तुरंत अलर्ट हो गए और चेकिंग शुरू की।
इससे पहले मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर मिली थी। जिसके बाद विमान को गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर उतारकर जांच की गई थी। जांच में बम की सूचना अफवाह निकली थी। बता दें बम की सूचना मिलने के बाद पूरे विमान की गहनता से जांच होती है। फिर यात्रियों की भी दोबारा जांच व कागजी कार्रवाई के बाद विमान को एटीसी और जांच एजेंसियां रवाना होने की अनुमति प्रदान करते है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: