Delhi Traffic Alert: 45 दिनों तक बदले रहेंगे 38 DTC बसों के रूट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह अपडेट; वरना होना पड़ेगा परेशान

DTC Bus News: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने दिल्ली में चलने वाली 38 बसों के रूट में बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर उन रूट पर यात्रा करने वाले लोगों और अन्य वाहन चालकों को होगा. आइए जानते हैं DTC की एडवाइजरी.

DTC bus route

दिल्ली में बसों का बदला रूट. (Image: AI)

राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग बस से सफर करते हैं और अपनी कारोबार, नौकरी, कॉलेज आदि जाते हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली के सबसे घने व बड़ी अबादी वाले इलाके जैसे नवादा, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी या द्वारका मोड़ की तरफ यात्रा करते हैं, तो अब आपको अपनी डेली लाइफस्टाइल और सफर की प्लानिंग में थोड़ा बदलाव करना होगा. दरअसल, दिल्ली के नवादा इलाके में सीवर लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी DTC ने अपनी बसों के रूट डायवर्ट किए हैं, ताकि लोगों को भारी ट्रैफिक से राहत मिले और सफर आसान हो. नवादा में जारी इस कार्य के चलते DTC ने कई बसों के रूट में बदलाव किए हैं, जिसके हिसाब से यात्रा करना आपके लिए जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

38 DTC बस रूटों को किया गया डायवर्ट

सीवर लाइन कार्य के वजह से नवादा मेट्रो स्टेशन के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने 38 बस रूटों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. अब ये बसें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगी, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इस बदलाव का असर मुख्य रूप से उत्तम नगर, नवादा, मोहन गार्डन, विकासपुरी और द्वारका मोड़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. डीटीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण बस सेवाएं, जिनमें लोकप्रिय रूट 783 और DW-3 भी शामिल हैं इस नए प्लान के तहत संचालित हो रहे हैं. इसलिए यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपने बस रूट की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.

करीब 45 दिनों तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

अधिकारियों के अनुसार यह रूट डायवर्जन अगले 45 दिनों तक या फिर निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रह सकता है. इस दौरान सभी बस डिपो और परिचालन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित रूट प्लान का पालन करें, ताकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें. हालांकि वैकल्पिक मार्गों के कारण कुछ स्थानों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है और यात्रियों का सफर सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा लंबा हो सकता है. साथ ही यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह;

विज्ञापन
  • अपनी यात्रा के लिए 30-40 मिनट अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
  • नवादा क्षेत्र के बजाय विकासपुरी मोड़ या उत्तम नगर टर्मिनल का उपयोग करें.
  • द्वारका मोर मेट्रो स्टेशन से बस या मेट्रो के विकल्प का भी उपयोग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: जाफरपुर, नांगलोई, हौज खास और जनकपुरी समेत कई इलाकों में आज इतने घं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ