कुमार गौरव, नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान के खिलाफ बीजेपी आज देश भर में प्रदर्शन करेगी। बीजेपी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान, जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कसाई’ कहा था, उसकी निंदा करते हुए देश भर में प्रदर्शन का फैसला किया है।
दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। बिलावल भुट्टो जरदारी ने न्यूयॉर्क में अपनी प्रेस कांफ्रेंस ने पीएम नरेंद्र मोदी को “गुजरात का कसाई” कहा था। बिलावल ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन मर गया है, लेकिन गुजरात का कसाई नरेंद्र मोदी अभी तक जीवित है।
भाजपा ने बिलावल के बयान को शर्मनाक बताया
किसी राष्ट्रध्यक्ष के लिए इस तरह की टिप्पणी अब से पहले कभी नही सुना गया है। बीजेपी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान को शर्मनाक, कायरतापूर्ण और निचले स्तर का बताते हुए, शनिवार को देश भर में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है।
बीजेपी के तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जिस तरह के निंदनीय और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ऐसा बयान देकर बिलावल भुट्टो ने सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का जलाया जाएगा पुतला
बीजेपी ने कहा है कि वह बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ देश भर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी। ये विरोध प्रदर्शन, देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में होंगे। भाजपा कार्यकर्ता, पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी विरोध प्रदर्शन के दौरान जलाएंगे।
बीजेपी की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि सत्ता में बने रहने के स्वार्थ के बीच पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक स्थिति, पाकिस्तान की अराजकतापूर्ण स्थिति, पाकिस्तान के सेना में मनमुटाव, दुनिया के देशों से खराब होते पाकिस्तान के रिश्ते और आतंकवाद को पाल-पोश कर बड़ा करने की नीति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ऐसा कायरतापूर्ण और गिरा हुआ बयान दिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
7 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
10 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
11 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines