'फिर तिहाड़ जाएंगे केजरीवाल...' दिल्ली में मतगणना के बीच BJP सांसद का बड़ा बयान

BJP MP Yogender Chandolia on Arvind Kejriwal Delhi Election 2025: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। जीत की खुशी में बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बड़ा बयान देकर राजधानी में सियासी भूचाल ला दिया है।

Arvind Kejriwal
विज्ञापन

BJP MP Yogender Chandolia on Arvind Kejriwal Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे BJP के हक में जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बड़ा बयान देकर दिल्ली की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि केजरीवाल फिर से तिहाड़ जेल जाएंगे।

ध्वस्त हो चुके हैं केजरीवाल

मतगणना के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की जनता को मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने नरेंद्र मोदी की बात स्वीकार करके बीजेपी को जनमत दिया है। शीशमहल से लेकर शराब घोटाला, पानी घोटाला, पेंशन, राशन कार्ड, भ्रष्टाचार, शिक्षा घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक मॉडल तक केजरीवाल ध्वस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल जाएंगे जेल

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अब हम दिल्ली को दिल्ली बनाकर दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जाना निश्चित है। अभी तक वो कहते फिर रहे थे कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन अब वो विधायक भी नहीं बन रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम पद पर तोड़ी चुप्पी

दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि जिस कार्यकर्ता को पार्टी के आलाकमान सीएम पद के लिए चुनेंगे। वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ