अगर आप इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले जाकर आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने बैग की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें. समारोह स्थल पर सुरक्षा के चलते कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती. ऐसे में अगर आपने प्रतिबंधित सामान साथ रखा लिया, तो एंट्री के दौरान परेशानी हो सकती है. साथ ही प्रोग्राम में शानिल होने के लिए आपके पास इनविटेशन एंट्री कार्ड या बुक की हुई टिकट होना जरूरी है. बिना इसके समारोह स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा.
जानते हैं कि किन चीजों को लाल किले पर लेकर जाने से बचना चाहिए…
सिगरेट, शराब और स्प्रे ले जाना मना
लाला किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सिगरेट, बीड़ी और शराब जैसी चीजें लेकर जाने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा परफ्यूम और स्प्रे जैसी चीजों को भी साथ ले जाने से बचना चाहिए. सुरक्षा जांच के दौरान इन सामानों को रोका जा सकता है.
पानी की बोतल और थर्मस भी न रखें
अगर आप समारोह के लिए जा रहे हैं तो अपने बैग में पानी की बोतल, थर्मस फ्लास्क या कैन न रखें. इस तरफ के कंटेनर भी समारोह स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.
कैमरा और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक
सुरक्षा कारणों से कैमरा हैंडीकैम रेडियो, डिजिटल डायरी, आईपॉड और आईपैड जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी साथ न ले जाएं. मोबाइल चार्जर जैसी चीजों को लेकर भी एंट्री के दौरान दिक्कत हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि जरूरी सामान ही साथ लेकर जाएं.
बैग और ब्रीफकेस लेकर न पहुंचें
अगर आप दूसरे राज्या या शहर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं , तो अपने बड़े बैग या ब्रीफकेस को होटल के कमरे में ही छोड़ दें. समारहो स्थल पर इन्हें लेकर पहुंचने से सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: लाल किले से देखना है 15 अगस्त का जश्न? ऐसे बुक करें टिकट, जान लें ये नियम
माचिस और लाइटर भी प्रतिबंधित
माचिस लाइटर या आग पकड़े वाली किसी भी चीज को अपने साथ न रखें. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऐसे सामानों को समारोह स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती है.
खिलौने और नकली सामान भी न ले जाएं
बच्चों के खिलौने वाली बंदूकें या छाते जैसी चीजें भी समारोह स्थल पर ले जाने से बचें. भले ही ये सामान्य इस्तेमाल के हों, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान इन्हें अंदर ले जाने से रोका जा सकता है.
चाकू, नेल कटर और दूसरी नुकीली चीजें
खंजर, चाकू, तलवार और नेल कटर जैसी नुकीली चीजों को अपने बैग में बिल्कुल न रखें. इस तरह की वस्तुओं को समारोह स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं है.
खाने-पीने का सामान भी न ले जाएं
अगर आप स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले जा रहे हैं, तो अपने साथ खाने-पीने की चीजें भी न लेकर जाएं. समारोह स्थल के अंदर ऐसी चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं है.
रिमोट कंट्रोल वाली चीजों से बचें
किसी भी तरह की रिमोट कंट्रोल वाली चीजें भी अपने साथ लेकर न जाएं ऐसी वस्तुओं को सुरक्षा जांच के दौरान रोका जा सकता है और उइससे आपकी एंट्री में परेशानी हो सकती है.
पावर बैंक और लॉक कीज भी न रखें
लॉक कीज और पावर बैंक जैसी चीजें भी साथ होने पर एंट्री के दौरान दिक्कत आ सकती है. इसलिए समारोह में जाने से पहले अपने सामान की जांच कर लें और केवल जरूरी चीजें ही साथ लेकर जाएं.
एंट्री कार्ड जरूर रखें
सबसे जरूरी बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आपके पास इनविटेशन एंट्री कार्ड या आपकी बुक की हुई टिकट होना चाहिए. बिना कार्ड के लाल किले पर समारोह में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए कार्ड और जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि समारोह का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके.
ये भी पढ़ें- क्या है Abhigyan App? 15 अगस्त पर सेकंडों में पकड़ेगा संदिग्ध, लाल-हरा सिग्नल बताएगा पूरा राज