Delhi Power Cut Alert: सीलमपुर, छतरपुर, द्वारका समेत दिल्ली के इन इलाकों में 12 अगस्त को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 12 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 12 अगस्त 2026 में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसका कारण BRPL और BYPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जरूरी मेंटेनेंस कार्य है. BSES द्वारा प्रभावित इलाकों के लिए शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. जानिए आपके एरिया में कितने देर गायब रहेगी बिजली.

Delhi Power Cut 12 August 2026

12 अगस्त को दिल्ली में कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES)

राजधानी दिल्ली में BSES द्वारा अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय में रखरखाव कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस कार्य के पीछे बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, मजबूत और सुरक्षित बिजली सप्लाई देना है. इसी कड़ी में BSES बिजली डिस्कॉम कंपनी के BRPL और BYPL ने अपने अंतर्गत कई डिवीजनों के लिए 12 अगस्त के 2026 के लिए शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 12-08-2026) जारी किया है. इस शटडाउन के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं बंद रह सकती है. इस स्टोरी में हम आपको उन इलाकों के बारे में बताएंगे, जहां कल यानी 12 अगस्त को बिजली गुल रहेगी. जानिए क्या आपका एरिया भी शामिल है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली सेवाएं?

BYPL (बीवाईपीएल) के प्रभावित क्षेत्रों की बात करें, तो इनमें; आनंद विहार (कड़कड़डूमा, DDA फ्लैट्स), मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट B1, B2, B3, B4, ब्लॉक A), मंडोली (सबोली गांव, राधा विहार, हर्ष विहार, प्रताप नगर, शक्ति गार्डन, ईस्ट गोकलपुर, पुस्ता 2), सीलमपुर (काबुल नगर, रोहताश नगर, प्रताप पुरा, गोपाल के. ऑयल डिपो), खजूरी खास (सम्राट गली, शेरपुर गांव, बिहारीपुर), सोनिया विहार, चांदनी चौक (टाउन हॉल, कूचा नटवा, जामा मस्जिद, काला महल, खबास पुरा, आर्य अनाथालय), सदर बाजार (शिमला मंडी, रुई मंडी, BG रोड), मौजपुर (चौहान बांगर, जाफराबाद), आजाद नगर (कांति नगर साउथ, शंकर नगर वेस्ट), पटेल नगर (बलजीत नगर, DTC फ्लैट्स, शादीपुर डिपो, DMS कॉलोनी, प्रेम नगर), गोकुलपुरी (जगदम्बा कॉलोनी, जवाहर नगर, जोहरीपुर), सूरजमल विहार (विवेक विहार) और आनंद पर्वत (देव नगर, बाबा फरीद पूरी, पंजाबी बस्ती) शामिल हैं.

वहीं BRPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में राजौरी गार्डन (ब्लॉक A, G), कटवारिया सराय, छतरपुर (राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, अंसल विलास सतबारी, छतरपुर एनक्लेव), विकासपुरी एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन (ब्लॉक AE), संगम विहार (खानपुर एक्सटेंशन), कालकाजी (N-ब्लॉक), वसंत कुंज (सेक्टर D), नांगलोई (ज्वालापुरी, पश्चिम विहार, ब्लॉक 4 ABC), द्वारका (सूरज विहार, ब्लॉक B राजापुरी मटियाला, ब्लॉक A सेक्टर 8), जनकपुरी (हरि नगर पॉकेट G, विरेंद्र नगर), नवादा (नवादा एक्सटेंशन, भगवती गार्डन एक्सटेंशन, महावीर एनक्लेव, ज़ैलदार एनक्लेव), पालम (साध नगर 1) और गौतम नगर शामिल हैं. अगर आपके एरिया का नाम भी इसमें शामिल है, तो बिजली कटौती से पहले कुछ जरूरी तैयारी करना जरूरी है, ताकि पावर कट आपको परेशान न करें.

विज्ञापन

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

अगर बिजली कटौती के समय की बात करें, तो ज्यादातर प्रभावित इलाकों में पावर कट मुख्य रूप से सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच अलग-अलग स्लॉट में लागू रहेगा. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में रात 12:08 AM से 02:08 AM और दोपहर 02:00 PM से शाम 04:00 PM के दौरान भी बिजली की आपूर्ति बाधित हो सकती है.

क्या कट रही है बिजली क्या काम होना है?

पावर कट के दौरान बिजली डिस्कॉम कंपनियों BSES द्वारा ग्रिड सुरक्षा और बिना रुकावट सप्लाई देने के लिए कई जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे. पावर शटडाउन के दौरान मुख्य रूप से डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (DB) बदलना, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन और रिप्लेसमेंट, DT और CT मीटर बदलना, मीटर बायपास वर्क, नई LT AB सर्किट लाइन बिछाना, LT केबल मरम्मत, RMU सर्विसिंग और रिप्लेसमेंट, ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, HVDS ट्रांसफार्मर कार्य, 11KV फीडर मेंटेनेंस और लोड राशनलाइजेशन जैसे अपग्रेडेशन का काम पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन

बिजली कटौती से पहले कर लें ये काम

अगर आपके एरिया में भी बिजली मेंटेनेंस कार्य होना है, तो आप कटौती से पहले ही फोन-लैपटॉप चार्ज कर लें और साथ ही, पानी की टंकी भर ले. राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है, इस कारण मरम्मत कार्य में देरी भी हो सकती है. इसलिए जरूरी कार्य पहले ही करना जरूरी है. इसके साथ ही, जब मेंटेनेंस के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो जाए, तो एकदम से फ्रिज, एसी का इस्तेमाल न करें. अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहा, तो आपके महंगे बिजली उपकरणों पर लोड पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ