आज का मौसम: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD ने 12 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

WEATHER.jpg_f0e8ff
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून सक्रिय है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है. इसके असर से अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी जोरदार बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान के साथ असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त के आस-पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है. इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है.

Advertisment

बारिश के साथ कई राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. कुछ इलाकों में तेज आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में आज मौसम बिगड़ने की संभावना है. IMD ने राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवाएं करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.. तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज मौसम खराब रहने का अनुमान है. कानपुर, मिर्जापुर, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ और चंदौली समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

विज्ञापन

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. पटना के अलावा बक्सर, मधुबनी, वैशाली, सिवान, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज और बेगूसराय समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. देहरादून में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश (12 अगस्त): राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम करवट ले सकता है. कुल्लू, मनाली, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, राजधानी शिमला में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, कटनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खंडवा, श्योपुर और पन्ना समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं और जोरदार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा और बारां में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ