Delhi MCD Election 2022: बीजेपी ने जारी किया वचन पत्र, कहा-लोगों को साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को नगर निगम चुनाव के मुद्देनजर अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र में बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर को […]

---विज्ञापन---

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को नगर निगम चुनाव के मुद्देनजर अपना वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र में बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर को नल से पानी देंगे। अपने वचन पत्र में बीजेपी ने हर झुग्गी वालों को घर देने का वादा किया है।

 

आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर को नल से जल मिले दिल्ली सरकार की इसकी रुचि नहीं है। क्योंकि उनकी टैंकर माफिया से सांठगांठ है। उन्होंने कहा एक तरफ झूठ बोलने वाली सरकार है, जो सिर्फ वादे करती है और उन्हें पूरा नहीं करती। दूसरी तरफ बीजेपी है, जो अपने हर वादे को पूरा करती है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झुग्गी, वहीं मकान देने का वाला वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के हर झुग्गी वासी से ये वचन पत्र भरवाएंगे और सभी को जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत मकान देंगे। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार ने जनता को कई गारंटी दी थी, लेकिन आजतक वो गारंटी पूरी नहीं हुईं।

First published on: Nov 10, 2022 03:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें