---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर रोक, प्रदूषण के चलते GRAP 3 लागू

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है। यहां बढ़े प्रदूषण के चलते GRAP 3 लागू किया गया है। दरअसल, दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता 400 के पार चली गई। जानकारी के मुताबिक यह रोक अस्थायी है। कुछ दिन प्रदूषण की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है। यहां बढ़े प्रदूषण के चलते GRAP 3 लागू किया गया है। दरअसल, दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता 400 के पार चली गई। जानकारी के मुताबिक यह रोक अस्थायी है। कुछ दिन प्रदूषण की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के बाद आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1599384985471184896?s=20&t=FPee2227ZGBNHaBBsWuXyQ

---विज्ञापन---

 

जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत शहर में निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इससे पहले शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया था।

---विज्ञापन---

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 388 दर्ज हुआ है। बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

First published on: Dec 04, 2022 06:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola