उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी, बोले- जल्द से जल्द हटाए जाएं ये दो अफसर

Arvind Kejriwal Demands To Remove 2 Officers: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल की चिट्ठी के जवाब में चिट्ठी लिख 2 अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

Delhi CM Arvind Kejriwal Addressing An Event

Delhi CM Arvind Kejriwal

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Demands To Remove 2 Officers : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत आने वाले अस्पतालों की स्थिति पर निराशा और चिंता जताई थी। अब रविवार को उनकी चिट्ठी के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उन्हें एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दो अधिकारियों को हटाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और वित्त सचिव आशीष वर्मा को हटाने की बात कही है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि दीपक कुमार को पहले ही हटाने के लिए कहा जा चुका है। वह अक्षम हैं और मंत्री के आदेशों का पालन भी नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर वरिष्ठ नौकरशाह मंत्री के आदेश मानने से इनकार कर देंगे तो एक चुनी हुई सरकार कैसे काम करेगी।

वित्त सचिव ने पैरालाइज किया हेल्थ सिस्टम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी तरह पहले वित्त सचिव आशीष वर्मा ने दवाइयां, टेस्ट, डॉक्टर का वेतन, फरिश्ते योजना और दिल्ली आयोग्य कोर्स योजना का पैसा रोक दिया। इससे दिल्ली में हेल्थ का पूरा सिस्टम ही पैरालाइज हो गया। इसे लेकर मैंने आपसे निजी बैठकों के दौरान और लिखित में भी कई बार बताया है कि वह खुले तौर पर प्रदेश के वित्त मंत्री के आदेश को मानने से साफ इनकार कर देते हैं।

दिल्ली के हित के लिए इन्हें जरूरी है हटाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से कहा कि वित्त सचिव और स्वास्थ्य सचिव जिस तरह से मंत्रियों के आदेशों को मानने से इनकार कर रहे हैं उसी वजह से दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसी हो गई है। मैं समझता हूं कि आपकी कोई मजबूरी रही होगी वरना कई बार वादा करने के बाद भी इन दोनों अफसरों को हटाया नहीं गया है। उन्होंने लिखा कि अगर आप दिल्ली के लोगों का हित करना चाहते हैं तो इन दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द हटाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ