Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अब समय कम बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे दिल्ली में फ्री शिक्षा, बिजली और पानी बंद कर देंगे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने जारी किए गए अपने दो संकल्प पत्रों में कबूल किया है और सीधे ऐलान कर दिया है कि वे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देंगे और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा बंद कर देंगे। उन्होंने तो पहले ही कहा था कि बीजेपी दिल्ली का चुनाव केवल और केवल दिल्ली में लोगों को मिलने वाली सभी योजनाओं को बंद करने के लिए लड़ रही है। इन्होंने अब कबूल कर लिया कि वे फ्री शिक्षा और फ्री इलाज (दवाइयां, टेस्ट और सर्जरी) बंद कर देंगे। लेकिन देख लेना कि ये लोग अन्य योजनाएं जैसे फ्री बिजली, पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बंद कर देंगे। गलत बटन मत दबा देना, नहीं तो ये लोग दिल्ली में रहना मुश्किल कर देंगे।
यह भी पढे़ं : फ्री एजुकेशन, स्कॉलरशिप-स्टाइपेंड…दिल्ली के लिए BJP ने खोला वादों का पिटारा; जानें भाजपा के संकल्प पत्र में क्या-क्या?
बेहद खतरनाक है बीजेपी का संकल्प पत्र : केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र बेहद खतरनाक है। इन्होंने अपने संकल्प पत्र में साफ-साफ लिखा है कि ये मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे। ये नहीं चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को फ्री में इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करेगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि दिल्ली के 18 लाख बच्चों को मिलने वाली मुफ्त शिक्षा बंद की जाएगी। अगर लोगों ने गलती से भी बीजेपी को वोट दे दिया तो उनके घर का पूरा बजट बिगड़ जाएगा।
यह भी पढे़ं : ‘5 साल में 3 करोड़ से 96 करोड़…’, सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा की प्रॉपर्टी पर उठाए सवाल
आप सरकार से मिल रही सुविधाओं पर वोट करेंगे दिल्लीवासी : पूर्व सीएम
उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले केजरीवाल और आप सरकार से मिल रही सुविधाओं पर वोट करेंगे। पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकेश बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के सर्वेसर्वा हैं। इनके आने से नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस खत्म हो गई है। इन्होंने कहा कि कांग्रेस में देश के लिए कुछ करने गया था, लेकिन आज कांग्रेस भाजपा की गोद में बैठ गई है। भाजपा गरीबों के लिए खतरनाक पार्टी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
11 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
12 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
19 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines