'5 साल में 3 करोड़ से 96 करोड़...', सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा की प्रॉपर्टी पर उठाए सवाल

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज है। पार्टियों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज और प्रवेश वर्मा। (File Photo)

Delhi Assembly Elections 2025 (अमित पाण्डेय, नई दिल्ली) : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार के साथ वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में कूद पड़े और जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को लेकर कहा कि चुनाव आयुक्त जिस तरीके से बीजेपी के एक पोस्टर ब्वॉय के लिए आना बान शान को ताक पर लगातार बैठे हैं, वो हैं प्रवेश वर्मा। प्रवेश वर्मा की लोकसभा चुनाव के लिए फाइल एफिडेविट और दिल्ली चुनाव के लिए फाइल एफिडेविट को देखें तो संपत्ति में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 5 सालों में प्रवेश वर्मा की प्रॉपर्टी में करीब 2915 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।

विज्ञापन

5 साल में 3 करोड़ से 96 करोड़ हुई प्रॉपर्टी : सौरभ भारद्वाज

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा की अचल संपत्ति 12 करोड़ 30 लाख से बढ़कर करीब 19 करोड़ हो गई है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पांच साल में 3 करोड़ 20 लाख से बढ़कर 96 करोड़ 50 लाख हो गई है। इसे लेकर सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

जानें सौरभ भारद्वाज की कितनी बढ़ी संपत्ति?

अगर सौरभ भारद्वाज की प्रॉपर्टी के बारे में बात करें तो 5 साल में उनकी संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ। चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट के अनुसार, सौरभ भारद्वाज की चल संपत्ति में सिर्फ 5 लाख और अचल में 9 लाख की बढ़ोतरी हुई। पिछले पांच सालों में चल-अचल संपत्ति में करीब 14 लाख रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ