फ्री एजुकेशन, स्कॉलरशिप-स्टाइपेंड...दिल्ली के लिए BJP ने खोला वादों का पिटारा; जानें भाजपा के संकल्प पत्र में क्या-क्या?

BJP Sankalp Patra For Delhi: भाजपा ने आज दिल्ली चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी किया और दिल्ली की जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा की ओर से किए वादों का ऐलान किया।

Anurag Thakur

Anurag Thakur

विज्ञापन

BJP Sankalp Patra For Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने आज अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी किया। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र जारी किया और दिल्लीवासियों के लिए वादों का पिटारा खोला। सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेंगे। शीश महल, मोहल्ला क्लीनिक पर SIT का गठन करेंगे। दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।

UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक जरूरतमंद उम्मीदवारों को तैयारी के लिए 15000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे। डॉ. बीआर अम्बेडकर स्टाइपेंड योजना शुरू करेंगे , जिसके तहत IIT, स्किल सेंटर, पॉलिटेक्निक में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को 1000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए ऑटो और टैक्सी वेलफेयर बोर्ड का गठन करेंगे, जिसमे 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृति, रियायती वाहन बीमा प्रदान किया जाएगा। 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव देंगे। डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए डोमेस्टिक वर्कर वेलफेयर बोर्ड का गठन करेंगे। PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी करेंगे।

विज्ञापन

 

बेहतर आज और बेहतर कल देने की कोशिश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं तो उसमें विकसित दिल्ली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पहले भी विकसित दिल्ली संकल्प 2025 के संबंध में अपने विचार आपके समक्ष रखे थे। आज मैं उसका दूसरा भाग लेकर आप सबके समक्ष आया हूं। हम दिल्ली के लोगों को बेहतर आज और बेहतर कल देने की कोशिश करेंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

3 दिन पहले जारी हुआ था पहला हिस्सा

बता दें कि 3 दिन पहले शुक्रवार 17 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया था। नड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया है। वहीं भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला को 2500 रुपये महीना देने का वादा किया है। बुजुर्ग पेंशन 2000 से बढ़ाकर 2500 करने का ऐलान किया है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।

गरीब महिलाओं को 500 रुपये सिलेंडर सब्सिडी भाजपा देगी। होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री देने का ऐलान किया गया है। मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये देने का वादा भाजपा ने किया है। 6 पोषण किट भी बांटी जाएंगी। अटल कैंटीन योजना के तहत स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को 5 रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा और बहुत से वादे भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ