Delhi AQI News: दिल्ली में हवा दम घोंटू हो गई है। लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि दिल्ली की हालत बेहद गंभीर है। आनंद विहार जैसी जगहों पर AQI पर 400 को पार कर गया है। सीपीसीबी के मुताबिक अगले तीन राजधानी में हवा की गुणवत्ता और खराब रह सकती है।
ANI से बातचीत करते हुए आनंद विहार में हिमांशु ने कहा कि प्रदूषण के चलते सांस लेना दूभर हो गया है। सरकार को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और प्रदूषण दूर कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
आनंद विहार के साथ ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजधानी के नेहरू प्लेस और आसपास के इलाकों में भी AQI में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी में साइकिलिंग करने वाले एक समूह ने कहा कि प्रदूषण के चलते बहुत मुश्किल हो रही है। लोग मास्क और तमाम चीजें इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।
जहांगीरपुरी में AQI 400 पार
दिल्ली के आईटीओ इलाके में AQI 361 दर्ज किया गया है। वहीं अक्षरधाम इलाके में हवा की गुणवत्ता यानी AQI 361 दर्ज किया गया है। वहीं जहांगीरपुरी में AQI 414 दर्ज किया गया है। सफर इंडिया के मुताबिक दिल्ली में रविवार को औसत AQI 356 दर्ज किया गया है।
दिन के उजाले में नहीं दिख रहा ताज
यूपी के आगरा में तो प्रदूषण का स्तर और खतरनाक हो गया है। धुंध का प्रभाव इतना ज्यादा है कि ताजमहल दिन के उजाले में नजर नहीं आ रहा है। वहीं मुंबई में रविवार की सुबह धुंध का असर देखा गया है।
अच्छी बारिश से बेहतर हुआ था मौसम
बता दें कि अच्छी बारिश के चलते दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी देखी गई थी। जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिल्ली की हवा काफी हद तक साफ रही। अक्टूबर के शुरुआती दो हफ्तों में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया। लेकिन दशहरे के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार कम होता गया।
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली की हवा में अभी सामान्य से करीब सवा दो गुना प्रदूषक कण हैं। मानकों के मुताबिक हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम रहना चाहिए। शनिवार शाम 3 बजे तक दिल्ली एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 222 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 103 रहा।
खराब हवा में सतर्क रहें
हवा में प्रदूषण ज्यादा होने से सांस लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। बाहर निकलने पर सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करें। किसी भी स्थिति में अपने चिकित्सक से संपर्क करें या नजदीकी अस्पताल जाएं।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
7 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
8 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
15 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
23 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines