Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम चलती कार में हुए धमाके से अभी भी दहशत बनी हुई है। इस आतंकी धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 25 लोग घायल हैं। दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर, अभी भी लोगों में धमाके की दहशत बनी हुई है।
13 नवंबर को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर दमकल विभाग के पास एक कॉल आया। इसमें उस व्यक्ति ने महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास तेज धमाके की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल ने तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि तेज आवाज किसी धमाके की नहीं थी। पुलिस ने बताया कि किसी बस का टायर फटा था जिससे जोरदार आवाज आई। उसे लोगों ने ब्लास्ट समझ कर कॉल कर दी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, NIA ने अल फलाह यूनिवर्सिटी को भेजा नोटिस, क्या की गई डिमांड?
महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास विस्फोट की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह व्यक्ति गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। जांच करने गई टीम को घटनास्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी डॉ. उमर की नई फोटो आई सामने, तुर्कमान गेट के पास मस्जिद में आया नजर
फरीदाबाद में पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी का कमरा नंबर 13 पुलिस ने सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकियों की इसी कमरे में मीटिंग होती थी। इसके अलावा उमर और मुजम्मिल इसी कमरे में रहते थे। यह रूम मुजम्मिल के नाम पर अलॉट था।
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
28 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
6 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
22 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines