9 साल में फरवरी के दौरान सबसे साफ रही दिल्ली की हवा, 2013 के बाद बारिश भी सबसे ज्यादा

Air Quality Of Delhi In February 2024: नई दिल्ली में इस बार की फरवरी के दौरान हवा की गुणवत्ता पिछले 9 साल के मुकाबले सबसे अच्छी दर्ज की गई। महीने के 10 दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से 300 के बीच रही। पढ़िए इसे लेकर क्या कहता है सीपीसीबी का डाटा।

Air pollution

Representative Image

Air Quality Of Delhi In February 2024 : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इस बार फरवरी के दौरान हवा की गुणवत्ता पिछले 9 साल में सबसे बेहतर रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के डाटा के अनुसार फरवरी 2024 के अधिकांश दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से नीचे रहा। इसके अलावा साल 2013 के बाद से इस बार फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश (32.5 मिलीमीटर) भी दर्ज की गई।

बता दें कि फरवरी 2016 में दिल्ली का औसत एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था। साल 2017 में यह आंकड़ा 267, 2018 में 235, 2019 में 242, 2020 में 240, 2021 में 281, 2022 में 225 और 2023 में 237 रहा था। सीपीसीबी के डाटा के अनुसार फरवरी 2024 में दिल्ली में एक भी दिन एक्यूआई 400 के पार नहीं गया, जिसे गंभीर कैटेगरी का माना जाता है। केवल 4 दिन ऐसे रहे जब एक्यूआई 300 और 400 के बीच रहा था।

वहीं, 10 दिन एक्यूआई 200 से 300 के बीच रहा। 28 फरवरी तक इस महीने में 14 दिन ऐसे रहे जब एक्यूआई 200 से नीचे रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ