सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला लगभग तय! महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-शिवसेना

Maha Vikas Aghadi Seat sharing In Maharashtra : महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। आज की बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। राज्य में शिवसेना (UBT) और कांग्रेस बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Sharad Pawar Uddhav Thackeray Nana Patole

Maha Vikas Aghadi Seat sharing In Maharashtra : मुंबई के एक होटल में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महा विकास आघाडी (MVA) की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि आज की बैठक में सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता इसकी घोषणा करेंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि आज की बैठक में सीट बंटवारे पर फैसला करना पड़ेगा। इस बीच महा विकास आघाडी में लोकसभा सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला सामने आया है।

विज्ञापन

इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना UBT और कांग्रेस?

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि महा विकास आघाडी में शिवेसना (UBT) और कांग्रेस बराबर-बराबर सीट पर चुनाव लड़ सकती है। शिवसेना (UBT) 18 सीट तो कांग्रेस 18 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, शरद पवार की एनसीपी के कोटे में 8 सीटें जा सकती हैं। गठबंधन में वंचित बहुजन आघाडी को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन

राहुल ने शरद-उद्धव से की थी बात

महा विकास आघाडी में सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए लगातार मंथन चल रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की थी। इस बातचीत के बाद पिछले दो दिनों से मुंबई के एक होटल में महा विकास आघाडी  के नेताओं के बीच चर्चा चल रही है। संजय राउत ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 48 सीटों पर कौन कहां से लड़ेगा, इसपर फैसला हो गया है। बुधवार की बैठक अंतिम होगी, उसके बाद घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

बैठक में पहुंचे तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता 

बैठक में शिवसेना उद्धव गुट से विनायक राउत, संजय राउत और एनसीपी शरद पवार गुट से जितेंद्र अहवाड पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, वर्षा गायकवाड़ मौजूद हैं। इस बैठक से पहले नाना पटोले ने कहा कि आज महा विकास आघाडी की आखिरी बैठक है। आज सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी होने की उम्मीद है। सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीट महा विकास आघाडी की है।

विज्ञापन

कुछ सीटों पर फंसा पेंच पर आज सुलझा लिया जाएगा

विज्ञापन

हाल ही में शिवसेना UBT ने 18 लोकसभा सीट पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए थे। महाविकास आघाडी में कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की बैठक में विवाद को सुलझा लिया गया है। बुधवार की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ