Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

एयर इंडिया विमान के इंजन में घुसा कंटेनर, बाल-बाल बचे यात्री; प्लेन की हालत देख सहम जाएंगे आप

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक एयर इंडिया विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिसके कारण उसे नुकसान हुआ. दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन में सामान का डिब्बा फंस गया था. एयरलाइन के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एयरबस ए350 विमान हवाई अड्डे पर घने कोहरे में टैक्सी कर रहा था.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Jan 15, 2026 19:27

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक एयर इंडिया विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिसके कारण उसे नुकसान हुआ. दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन में सामान का डिब्बा फंस गया था. एयरलाइन के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एयरबस ए350 विमान हवाई अड्डे पर घने कोहरे में टैक्सी कर रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि ‘एयर इंडिया पुष्टि करती है कि दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई101 को ईरान के हवाई क्षेत्र के अप्रत्याशित रूप से बंद होने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा, जिससे उसके नियोजित मार्ग पर असर पड़ा.’

---विज्ञापन---

विमान के इंजन में घुसा कंटेनर

वहीं, एएनआई पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि ‘एयर इंडिया का A350 विमान VT-JRB, फ्लाइट AI101 (दिल्ली-न्यूयॉर्क, JFK) ऑपरेट करते समय ईरानी एयरस्पेस बंद होने के कारण एयर टर्न बैक में शामिल हो गया. विमान दिल्ली के रनवे 28 पर सुरक्षित उतर गया. एप्रन की ओर टैक्सी करते समय, टैक्सीवे N/N4 जंक्शन पर इंजन नंबर 2 में एक कार्गो कंटेनर चला गया, जिससे इंजन नंबर 2 को काफी नुकसान हुआ. यह घटना सुबह करीब 05:25 IST पर हुई.

---विज्ञापन---

पोस्ट में आगे बताया गया कि जानकारी के अनुसार, घटना के समय विजिबिलिटी कम थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक BWFS टग जो टर्मिनल 3 के बैगेज मेकअप एरिया में कुछ कंटेनर ले जा रहा था, वह व्हीकुलर लेन पर इस इंटरसेक्शन को पार कर रहा था. पार करते समय, एक कंटेनर टैक्सीवे इंटरसेक्शन पर गिर गया. यह कंटेनर एयर इंडिया के A350 विमान के इंजन नंबर 2 में चला गया. मेटल के टुकड़े हटाने के बाद, विमान को स्टैंड 244 पर पार्क कर दिया गया. DGCA: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन द्वारा आगे की जांच की जा रही है.’

First published on: Jan 15, 2026 07:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.