दिल्ली में आज लोक अदालत, ट्रैफिक चालान और पुराने मुकदमों से छुटकारा पाने का सुनहरा मौका

दिल्ली में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हो रहा है. साकेत और तीस हजारी समेत सभी जिला अदालतों में ट्रैफिक चालान और लंबित मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाने का सुनहरा मौका है.

delhi lok adalat (1)

राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित हो सकता है. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की ओर से आज ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. अगर आपके वाहन का कोई पुराना ट्रैफिक चालान कटा है या कोर्ट में कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ है. तो आज आप उसे हमेशा के लिए खत्म करवा सकते हैं. दिल्ली की साकेत. कड़कड़डूमा. पटियाला हाउस. रोहिणी. द्वारका. राउज एवेन्यू और तीस हजारी समेत सभी जिला अदालतों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह विशेष अभियान चलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से होता है. जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है.

विज्ञापन

2 लाख चालान निपटाने का लक्ष्य

इस बार लोक अदालत का मुख्य आकर्षण ट्रैफिक चालानों का निपटारा है. विशेष रूप से 30 नवंबर 2025 तक के लंबित चालानों को यहाँ पेश किया जा सकता है. प्रशासन ने इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए करीब 200 विशेष बेंच बनाई हैं. जिनका लक्ष्य एक ही दिन में लगभग दो लाख चालान निपटाने का है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने पेंडिंग चालानों का प्रिंटआउट साथ लेकर संबंधित अदालत में पहुँचें. यहाँ कम से कम जुर्माने के साथ पुराने विवादों को खत्म करने की सुविधा दी जा रही है. भारी भीड़ को देखते हुए अदालतों में सुरक्षा और सहयोग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

चेक बाउंस और घरेलू विवादों का भी होगा समाधान

ट्रैफिक चालानों के अलावा यह लोक अदालत अन्य कई तरह के कानूनी मामलों के लिए भी उम्मीद की किरण है. इसमें चेक बाउंस के मामले. पैसों की वसूली. मोटर दुर्घटना के दावे. लेबर विवाद और बिजली-पानी के बिलों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा. यही नहीं. वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) और अन्य ऐसे मामले जो आपसी समझौते के योग्य हैं. उन्हें भी आज की बेंचों के सामने रखा जा सकता है. लोक अदालत का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहाँ के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती. जिससे मामला हमेशा के लिए बंद हो जाता है. अगर आप भी तारीखों के चक्कर से परेशान हैं. तो आज अपनी नजदीकी जिला अदालत जाकर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ