---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और ठंडी हवाएं, आज पूरा दिन बादल बरसने की चेतावनी, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली का मौसम आज सुहाना और ठंडा है। क्योंकि बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश का अलर्ट दिया था, जो सही साबित हुआ। बीते दिन भी बारिश हुई और आज सुबह भी बादल झमाझम बरसे।

---विज्ञापन---

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज झमाझम बारिश हो रही है। बिजली कड़कने के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिस वजह से मौसम में ठंडक है। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन बादल छाए रहने और बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं आगामी 24 तारीख तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं, लेकिन आज सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण ऑफिस-स्कूल-कॉलेज और काम के लिए निकलने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

2 दिन बारिश होने का अलर्ट मिला था

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में 2 दिन की बारिश का अनुमान लगाया था, जो सही साबित हुआ। बीते दिन भी सुबह से लेकर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। आज भी सुबह बारिश हुई और अब दिनभर रुक-रुक बारिश होती रहेगी। गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 25 से 27 और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री रह सकता है।

---विज्ञापन---

25 मार्च तक के मौसम को लेकर अलर्ट

IMD के अनुसार, 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री से -3 डिग्री) से लेकर सामान्य (-1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री) रहने की संभावना है। 21 और 22 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन 23 मार्च को फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 24-25 मार्च को आसमान में फिर बादल छाए रह सकते हैं।

24 घंटे में दिल्ली का मौसम कैसा रहा?

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री और अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहा। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3 डिग्री) रहा। बाकी दिल्ली में यही तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री) रहा। पूर्वी दिशा से सतही हवाएं (15-20 किमी प्रति घंटा की गति) और पश्चिमी दिशा से तूफानी हवाएं (52 किमी प्रति घंटा की गति) चलीं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2026 06:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola