दिल्ली के बवाना में सरेआम फायरिंग से एक की मौत, 8 साल के बच्चे समेत 3 घायल

देश की राजधानी दिल्ली का बवाना इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. गुरुवार की शाम बदमाशों ने सरेआम फायरिंग कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे डाली. फायरिंग में एक युवक की जान चली गई है, जबकि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के बवाना इलाके के हरेवाली गांव में गुरुवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक रवि भारद्वाज को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल के बच्चे 3 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान अनिल भारद्वाज (55 साल), राज कुमार (46 साल) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5:26 बजे PCR पर लगातार दो कॉल्स आईं, जिनमें बताया गया कि कुछ बदमाशों ने फायरिंग की है और घायल को पूठ खुर्द के अस्पताल ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन

एक मोटरसाइकिल पर आए थे 3 नकाबपोश

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 3 आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने सीधे रवि भारद्वाज (उम्र करीब 30 साल) को टारगेट करते हुए गोलियां चलाईं. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल रवि को तुरंत एमवी अस्पताल, पूठ खुर्द ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह भी शक जताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा की तरफ फरार हुए हैं.

विज्ञापन

गोलीबारी से इलाके में भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बिना किसी झिझक के रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में भगदड़ मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए. फायरिंग की चपेट में न सिर्फ रवि आया, बल्कि वहां मौजूद तीन अन्य लोग भी गोलियों का शिकार हो गए. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ