राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एयर इंडिया के एक विमान में यात्रियों को घंटे भर तक बिना एसी के बैठना पड़ा, जिससे वे गर्मी से बेहाल हो गए। यह विमान दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन यात्रियों के लिए यह यात्रा शुरुआत से ही पीड़ादायक बन गई।
दिल्ली से पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2521 के यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक घंटे तक बिना एयर कंडीशनिंग के विमान के अंदर बैठाया गया। यह फ्लाइट शाम करीब 4 बजे रवाना होनी थी। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता ऋषि मिश्रा भी इस फ्लाइट में सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पूरी स्थिति बयान की।
क्या बोले RJD नेता ऋषि मिश्रा?
वीडियो में ऋषि मिश्रा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं: “यह पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट है। आज 18 मई है और शाम के 4 बजे हैं। हम पिछले एक घंटे से बिना एयर कंडीशनिंग के विमान के अंदर बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि हमें कितना पसीना आ रहा है। बच्चे परेशान हैं लेकिन देखने वाला कोई नहीं है।”
वीडियो में आरजेडी नेता समेत कई यात्रियों को पसीने से तरबतर देखा जा सकता है। कुछ यात्री तो गर्मी से राहत पाने के लिए हाथ से पंखा झलते नजर आए। यह वीडियो वायरल होने के बाद एयर इंडिया की कार्यप्रणाली पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
Air India ने दिया ये जवाब
वहीं एयर इंडिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने यात्रियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एयर इंडिया ने लिखा, “हम अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को अत्यंत महत्व देते हैं और इस मामले की पूरी तरह से समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, हमारी टीम को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया गया है।”
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लोगों को बेहाल करने के लिए काफी था।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
20 mins agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
6 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
18 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
20 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
22 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines