AAP Answers BJP ‘Mogambo’ Poster With Spoof Video: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां दोनों पार्टियों के नेता, रैलियों और जनसभाओं में एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं अब इनकी यह लड़ाई सोशल मीडिया पोस्टर ट्रोल में बदल गई है। भाजपा दिल्ली ने सोमवार को एक नया पोस्टर जारी किया। इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बॉलीवुड फिल्म मिस्टर इंडिया के खलनायक चरित्र ‘मोगैम्बो’ के रूप में दिखाया गया है। वहीं भाजपा के इस पोस्टर पर AAP ने जवाब देते हुए एक स्पूफ वीडियो जारी किया है।
भाजपा का ‘मोगैम्बो’ पोस्टर
भाजपा दिल्ली ने अपने X हैंडल पर केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘मोगैम्बो’ के रूप में दिखाया। साथ ही लिखा कि पूर्वांचल क्षेत्र के खिलाफ आम आदमी पार्टी का रुख उजागर हो गया है। पोस्ट में आगे लिखा कि दिल्ली में रहने वाले यूपी-बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए नकली और फर्जी हैं। लेकिन क्या रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए उनके दोस्त हैं?
AAP ने पूछा दूल्हा कहां है?
भाजपा के इस पोस्टर का जवाब देते हुए AAP एक स्पूफ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाजपा के पोस्टर की तरह ही बॉलीवुड फिल्म ‘दिलजले’ के एक सीन को उठाया गया है। वीडियो में केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बीच एक काल्पनिक बातचीत को दिखाया गया है, जिसमें अमरीश पुरी बने केजरीवाल अजय देवगन बने अमित शाह से पूछ रहे हैं कि दूल्हा कहां है, विजन क्या है, सिर्फ गालियां हैं। वहीं, अमित शाह असमंजस दिखाई दे रहे हैं। AAP ने अपनी पोस्ट पर लिखा कि ‘दिल्ली में हार सामने देखकर भाजपा असमंजस में है।
कब होंगे दिल्ली में चुनाव
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। वहीं, मतगणना 8 फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन की जांच होगी और 20 जनवरी को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
20 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines