Saurabh Bhardwaj: दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के संस्थापक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उनके जेल जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा मीडिया में कुछ कम ही नजर आते हैं। हाल ही में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शादी के बाद अच्छे-अच्छे शांत हो जाते हैं।
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि शादी के बाद आदमी थोड़ा पारिवारिक हो जाता है। थोड़ा घूमना-फिरना करता है। उन्होंने कहा कि राघव भी यंग हैं और उनकी अभी शादी हुई है, उनको एंजॉय करने दीजिए। उन्होंने कहा कि राघव के बारे में तो केवल अफवाहें हैं। वह पार्टी के मजबूत सिपाही हैं।
ये भी पढ़ें: सस्ता फ्लैट लेने का एक और मौका, लोन दिलाने के लिए DDA ने लगाए कैंप!
स्वाति मालीवाल ने चुन ली है अपनी अलग राह
जब इंटरव्यू के दौरान सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि क्या पार्टी तोड़ने में राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल का कुछ रोल है? इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया राघव का तो मैं कह सकता हूं कि राघव इन सब से बहुत दूर हैं। आगे वह बोले कि स्वाति मालीवाल ने अपनी अलग राह चुन ली है। वह राज्यसभा में हैं वहां कुछ साल रहेंगी। आगे स्वाती और बिभव कुमार की मारपीट मामले में उन्होंने कहा कि स्वाती का मामला कोर्ट में है, इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं होगा।
कोर्ट में पेश करेंगे साक्ष्य
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम के घर में किसी को लात-घूंसे से मारना, ये बात सही नहीं लगती है। फिलहाल बिभव जेल में हैं, जबकि उन पर आरोप साबित भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि बाकी देखते हैं, हम कोर्ट में साक्ष्य पेश करेंगे, अभी ट्रायल चलेगा।
ये भी पढ़ें:सिसोदिया के बाद के कविता को SC से राहत, इन शर्तों पर मिली बेल; केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में नहीं होंगे केदारनाथ के दर्शन, बनने से पहले ही क्यों खारिज हुआ प्रोजेक्ट?
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
7 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
9 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
13 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
14 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines