Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

AI समिट: दिल्ली में आज इन रूट्स पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

AI Impact Summit India 2026: दिल्ली में जारी AI Impact Summit की वजह से बुधवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई मेन सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 18, 2026 10:05
Delhi Traffic Police Advisory
Credit: News24

राजधानी दिल्ली में आज AI Impact Summit 2026 का तीसरा दिन है. इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बुधवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. इस समिट में देश और विदेश से कई बड़े अधिकारी, नीति निर्माता, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं. सुरक्षा कारणों से प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने का फैसला लिया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकें.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: दिल्ली पहुंचीं स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश, जानें AI समिट के तीसरे दिन के अपडेट

---विज्ञापन---

किन रास्तों पर कैसा रहेगा हाल?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि प्रतिबंध के दौरान कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा. खास तौर पर शाम के समय इन इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हो सकता है. एडवाइजरी के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग और मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर से भैरों मार्ग तक) पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. इसके अलावा शांति पथ (सत्या मार्ग से कौटिल्य मार्ग के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्या मार्ग (यशवंत प्लेस से शांति पथ तक) और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम लग सकता है.

किन रास्तों को चुन सकते हैं?

यातायात बहाल रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग, बारापुला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग और के. कामराज मार्ग शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को सलाह दी है कि वो पहले से अपनी यात्रा की प्लानिंग बना लें और जरूरत पड़ने पर मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. जिन यात्रियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस टर्मिनल जाना है, उन्हें समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की देरी न हो.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: AI Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक मैराथन, 7 देशों के दिग्गजों से आज होगी अहम द्विपक्षीय बातचीत, जानिए पूरा शेड्यूल

नियम तोड़े तो कटेगा चालान

पुलिस ने साफ किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बाकी आपातकालीन सेवाओं को ट्रैफिक प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. हालांकि निजी वाहनों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान भी कट सकता है. प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि थोड़ी सी सावधानी और ट्रैफिक नियमों का पालन करने से परेशानी से बचा जा सकता है. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.

First published on: Feb 18, 2026 06:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.