हर कोई अपने-अपने अंदाज में नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहा है. ऐसे में दिल्ली पुलिस की ये कोशिश है कि नए साल के जश्न में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे. ट्रैफिक पुलिस ने इसके खास इंतजाम किए हैं. 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन खत्म होने तक कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर कड़ी पाबंदियां रहेंगी.ये व्यवस्था सभी प्राइवेट और पब्लिक वाहनों पर लागू होगी.
ये भी पढ़ें: IndiGo ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, बढ़ाई पायलटों की सैलरी, लेऑवर से ट्रांजिट अलाउंस तक अब मिलेंगे इतने रुपये
कनॉट प्लेस की ओर नहीं जा पाएंगे वाहन
शाम 7 बजे के बाद कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. मिंटो रोड, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, गोल मार्केट, कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड समेत कई प्रमुख रास्तों से सीपी की ओर जाना बैन रहेगा. कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में बिना वैलिड पास के किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी.
पार्किंग की सीमित व्यवस्था
कनॉट प्लेस के आसपास कुछ तय जगहों पर ही पार्किंग की अनुमति होगी. इनमें गोल डाकखाना, गोल मार्केट, पंचकुइयां रोड, केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, जंतर-मंतर रोड और रायसीना रोड के पास की जगहें शामिल हैं. पार्किंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी. गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सरकार की तरफ से युवाओं को मिला New Year Gift, पहली बार Job पाने वालों को मिलेंगे 15000 रुपये
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले ध्यान दें
दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग, देशबंधु गुप्ता रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. कनॉट प्लेस से चेल्म्सफोर्ड रोड की एंट्री बंद रहेगी. वहीं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था का कोई असर नहीं पड़ेगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम की यात्रा के लिए रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरो रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट जैसे रास्ते अपनाने की अपील की है.
इंडिया गेट पर भी पाबंदियां
न्यू ईयर ईव पर इंडिया गेट के आसपास भी ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा. भीड़ बढ़ने पर सी-हेक्सागन और इंडिया गेट की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ट्रैफिक को बाकी रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा. यहां पार्किंग की भी भारी कमी रहेगी, इसलिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बेवजह इन इलाकों में जाने से बचें, ज्यादा से ज्यादा मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें. किसी भी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखते रहें.
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
30 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines