सरकार की तरफ से युवाओं को म‍िला New Year Gift, पहली बार Job पाने वालों को म‍िलेंगे 15000 रुपये

अगर आप पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं और पहली बार ईपीएफओ अकाउंट रज‍िस्‍टर हो रहा है तो आपके ल‍िए ये अच्‍छी खबर है. क्‍योंक‍ि सरकार भी आपको 15000 रुपये देने वाली है. पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें.

epfo (11)

EPFO

सरकार ने न्‍यू ईयर से ठीक पहले युवाओं को नए साल का ग‍िफ्ट दे द‍िया है. मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड इम्‍प्‍लॉयमेंट ने X पर एक ट्वीट किया है, ज‍िसमें उसने बताया है क‍ि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सरकार उन युवाओं को 15000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी, जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं और ज‍िनका पहली बार EPFO अकाउंट ओपन हो रहा है.

विज्ञापन

अपने ट्व‍ीट में म‍िन‍िस्‍ट्री ऑफ लेबर एंड इम्‍प्‍लॉयमेंट ने ल‍िखा है – प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार औपचारिक नौकरी पाने वाले युवाओं को 15000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए http://pmvbry.labour.gov.in पर विजिट करें.

विज्ञापन

कैसे उठाएं इस योजना का फायदा?
सरकार की ओर से जारी 15000 रुपये की इस योजना का लाभ उठाने के ल‍िए कर्मचारी को सबसे पहले EPFO में रजिस्टर्ड होना होगा. इसका मतलब ये है क‍ि आप अगर कॉन्‍ट्रैक्‍ट आधार पर काम कर रहे हैं और आपका ईपीएफओ अकाउंट नहीं बना है तो आपको इस स्‍कीम का लाभ नहीं म‍िलगा. जब आपका ईपीएफओ अकाउंट खुलेगा, तब जाकर आपको ये इसेंटिव के तौर पर सरकार की ओर से मिलता है. कर्मचारी को pmvry.labour.gv.in पर जाकर रजिस्टर करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ