नई दिल्ली: दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मुहर्रम और रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, वन, एमसीडी, डीजेबी, हॉर्टिकल्चर ,पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न धार्मिक समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान मुहर्रम के अवसर पर पर्याप्त नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
और पढ़िए – इलाहाबाद हाईकोर्ट-लखनऊ खंडपीठ के सभी सरकारी वकील हटाए, जानें योगी सरकार का बड़ा फैसला
इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमे पीने के पानी, एम्बुलेंस और फायर सेफ्टी शामिल है। साथ ही, मुहर्रम के ताजिया जुलूस कार्यक्रम के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती सम्मलित रहीं।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने अधिकारियों को ताज़िया जुलूस के मद्देनज़र नबी करीम पुलिस चौकी, कुतुब रोड, सदर बाजार, खारी बावली, लाल कुआं , हौज काजी और जामा मस्जिद से सटे सड़कों पर पर्याप्त स्वच्छता, और साफ़ -सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । सम्बंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सड़कों की मरम्मत और रखरखाव को भी युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री इमरान हुसैन ने बीएसईएस से मुहर्रम और रक्षाबंधन के दौरान बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि क्षेत्र में कोई भी बिजली का तार लटकता न पाया जाये और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ताज़िया जुलूस मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जाए और सभी कम हाइट वाले तारों को तुरंत सुवय्वस्थित किया जाये।
इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और जुलूस और धार्मिक स्थलों सहित सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बीएसईएस को अपने दक्षता प्रबंधन और शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार लाने के लिए भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देशित किया गया कि एम्बुलेंस की उपलब्धता के साथ अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन स्वास्थ्य सेवाओं का तत्काल लाभ उठाया जा सके।
इसके अलावा,कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को सभी निवासियों को जल निकासी और पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री जी ने दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी के अधिकारियों को जलजमाव से बचने के लिए नियमित और प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी के रखरखाव के काम में तेजी लाने और विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में साफ़ -सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस में शामिल होने वालों श्रद्धालुओं के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली पुलिस और एसडीएम को आगामी मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में पुलिस कर्मियों और सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग को मोहर्रम के दिनों के लिए एक यातायात योजना तैयार करने और क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। दमकल विभाग को पर्याप्त फायर टेंडर की वयवस्था रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए थे।
और पढ़िए – जेल में बंद कैदी की मौत, जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
बैठक के दौरान, मंत्री ने सभी विभागों को जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, स्वच्छता, और अन्य विषयों के संबंध में कई निर्देश जारी किए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बैठक भाग लेने वाले अधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहने को कहा जिससे मुहर्रम और रक्षाबंधन के दौरान सरकारी सेवाएं और नागरिक सुविधा लोगों को बिना परेशानी के मिल पाए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines