Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

दिल्ली के डिफेंस कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल

दिल्ली के डिफेंस कारोबारी साहिल लूथरा को अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है. साहिल लूथरा विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के एमडी हैं. इससे पहले उनसे फिरौती की मांग की जा चुकी है. नवंबर 2025 में साहिल लूथरा के अमृतसर आवास पर फायरिंग हुई थी. (दिल्ली से पढ़िए विमल कौशिक की रिपोर्ट।)

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 3, 2026 12:59
Sahil Luthra
Photo Credit- Social Media

विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के एमडी साहिल लूथरा को बीते महीने के आखिरी हफ्ते में दो इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आई. जांच में सामने आया कि ये कॉल पुर्तगाल और जर्मनी से किए गए थे. फोन करने वालों ने दावा किया कि पिछले साल 29–30 नवंबर की रात अमृतसर स्थित कारोबारी के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी वही लोग शामिल थे. ऐसे हमले वो आगे भी कर सकते है. इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की गई जिसके बाद खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से ईमेल के जरिए बताया गया कि मामला आगे की जांच के लिए स्पेशल सेल को दिया जा रहा है.

कारोबारी से मांगी थी 10 करोड़ की रंगदारी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगस्त 2025 में लूथरा से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस केस का तरीका और धमकी देने का पैटर्न उन मामलों से मिलता-जुलता है, जिनमें पहले भी हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया गया था. साहिल लूथरा विजयेन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. शिकायत के मुताबिक अक्टूबर 2024 से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं. बता दें कि, नवंबर 2025 में उनके घर अमृतसर में हुई फायरिंग की घटना की जांच पहले से ही जारी है. दिल्ली में हाल के दिनों में कई मामलों में ये नजर आया है कि में डराने-धमकाने के लिए घर के बाहर गोलियां भी चलाई गई. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इन मामलों के बीच कोई कड़ी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हाई अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां

कई देशों से किए गए VoIP कॉल

धमकी भरे कॉल VoIP यानी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के जरिए किए गए हैं इनकी लोकेशन पुर्तगाल, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका तक ट्रेस हुई है. ऐसे में जांच एजेंसियां मामले के अंतरराष्ट्रीय एंगल को भी खंगाल रही हैं. शिकायत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और गोल्डी बराड़ गैंग का भी जिक्र किया गया है. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक किसी संगठन की सीधी भूमिका की पुष्टि नहीं की है. अमृतसर फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस ने रंजीत एवेन्यू थाने में FIR नंबर 120/2025 दर्ज की गई थी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट – विमल कौशिक न्यूज 24

First published on: Mar 03, 2026 12:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.