---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

सीएम योगी ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, अब युद्धस्तर पर जुटे अधिकारी

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की। इस दौरान काफी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। सीएम के झंडी दिखाते ही बच्चों ने रैली निकाली। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी […]

---विज्ञापन---

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की। इस दौरान काफी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। सीएम के झंडी दिखाते ही बच्चों ने रैली निकाली। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

---विज्ञापन---

सीएम आवाज पर हुआ कार्यक्रम

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। शासन की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज यानि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सीएम आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कई स्कूलों के बच्चे सीएम आवास पहुंचे। यहां सीएम योगी ने झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नगर में बच्चों की रैली निकाली गई। 13 से 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में सरकारी, गैर सरकारी और सामाजिक संगठनों के लोग इस अभियान में जुड़े हैं।

 

First published on: Aug 13, 2022 10:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola