70 साल की उम्र में हजारों फीट की ऊंचाई से कूदे TS सिंहदेव, CM बघेल बोले-वाह महाराज साहब
Edited By Arpit Pandey

ts singhdeo sky driving
Edited By Arpit Pandey

ts singhdeo sky driving
TS Singhdeo Sky Driving: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि इस वीडियो में मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया में स्काई ड्राइविंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
टीएस सिंहदेव की उम्र 70 साल हो चुकी है। लेकिन उनका जोश और जज्बा आज भी युवाओं जैसा हैं। क्योंकि स्काई ड्राइविंग करने से कई बार युवाओं को भी डर लगता है। लेकिन इस उम्र में भी जोश और जज्बे के साथ टीएस बाबा ने हजारों फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी। टीएस सिंहदेव ने वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्विटर पर लिखा कि आसमान की कोई सीमा नहीं होती है। आप जितना उड़ना चाहे उड़ सकते हैं।
वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया!
हौसले यूं ही बुलंद रहें।
शुभकामनाएं। https://t.co/TZipUUu0Ic
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 20, 2023
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री अपने विभाग के स्टॉफ के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एयरक्रॉफ्ट से अपने एक सहयोगी के साथ छलांग लगाई। इस दौरान उन्होंने पूरा वीडियो भी बनाया। वीडियों में साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि, वह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हुए जमीन पर आते हैं।
टीएस सिंहदेव का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि वाह महाराज साहब…आपने तो कमाल कर दिया। हौसला यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: